ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

Jiah Khan Birth Anniversary: जिया खान के जन्मदिन पर जानें सूरज पंचोली को लिखे 6 पेज लंबे लेटर की कहानी

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री रही जिया खान का जन्मदिन हैl जिया खान बॉलीवुड अभिनेत्री थीl वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैl अपने छोटे से करियर में उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया थाl हालांकि उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव भी आएl इसका परिणाम यह हुआ कि इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ीl जिया खान को गुजरे 7 वर्ष हो गए हैंl वह 3 जून 2013 को मृत पाई गई थीl

जिया खान की मौत की गुत्थी की जांच मुंबई पुलिस और सीबीआई ने की थीl हालांकि यह हर गुजरते दिन के साथ और संदिग्ध होती गईl जिया खान के जन्मदिन के अवसर पर उनकी विवादित आत्महत्या से जुड़े कुछ राज जानने का प्रयास करते हैंl

जिया खान कौन है

जिया खान ब्रिटिश अमेरिकन अभिनेत्री और गायिका थीl उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में 2007 में आई रामगोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द से डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उन्होंने शानदार काम किया थाl इसके बाद उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ की और वह फिल्म ‘हाउसफुल’ में भी नजर आई थीl इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थीl

जिया खान डेथ केस

जून 3 2013 को जिया खान को घर में फैन से लटकते पाया गया थाl उनकी मृत्यु के बाद उनकी बहन को 6 पेज का हाथ से लिखा एक नोट मिला थाl यह नोट सूरज पंचोली के लिए थाl इसमें सूरज पंचोली के साथ रिश्ते में रहने के दौरान उन्होंने जिस प्रकार की प्रताड़ना का सामना किया था, वह सब लिखा थाl इसके चलते सूरज पंचोली को आज भी लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैl मुंबई उच्च न्यायालय ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह मामले की सघन जांच करेंl तब से मामला कोर्ट में हैl सूरज का नाम जिया खान के 6 पेज के लंबे लेटर में आयाl

जिया खान की मां राबिया खान का दावा है कि सूरज ने जिया खान का मर्डर किया हैl जिया खान के परिवार में जिया के अबॉर्शन की बात भी सामने आईl खबरों के अनुसार जिया के लेटर में लिखा है, ‘आजकल मैं सोकर उठने पर जीवन में कोई उजाला नहीं देखतीl एक समय ऐसा था जब मैं अपना जीवन तुम्हारे साथ जीना चाहती थी लेकिन तुमने मेरे सपनों को तोड़ दियाl मैं गर्भवती होने से डर रही थी लेकिन मैंने अपने आपको सभी यातनाएं दी, जिसके चलते तुमने मुझे थोड़ा-थोड़ा प्रतिदिन तोड़ाl’ सूरज पंचोली को लिखे लेटर में आगे जिया खान ने लिखा था, ‘मुझे पता नहीं कि किस्मत हमें साथ क्यों ले आई? इस दर्द के बाद, इस दुष्कर्म और प्रताड़ना के बाद मैं यह मानती हूं कि मैं यह नहीं करतीl मैं तुम्हारी ओर से कोई कमिटमेंट भी नहीं देखतीl मुझे लगता है कि तुम मुझे मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान करोगेl तुम्हारी जिंदगी बस महिलाओं के साथ पार्टी करना हैl मेरी जिंदगी में तुम और मेरा काम हैl अगर मैं यहां रही, तो मैं तुम्हें मिस करूंगी, तो मैं अपने करियर और अपने सपने को गुडबाय कह रही हूंl’

इस लेटर के आधार पर मुंबई पुलिस ने 10 जून 2013 को सूरज पंचोली को गिरफ्तार कियाl 2015 में सीबीआई ने सूरज पंचोली के ऊपर धारा 306 का मामला दर्ज किया हैl उन्हें बाद में जमानत मिल गई। हालांकि मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button