ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ खुल कर आए अरविंद केजरीवाल, रविवार को किसान नेताओं को देंगे लंच

नई दिल्ली। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानों का सिंघु बॉर्डर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को 87वें दिन में प्रवेश कर गया। इसी के साथ गाजीपुर, शाहजहांपुर और सिंघु बॉर्डर पर भी किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने किए दबाव बना रहे हैं।

इस बीच दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार किसान नेताओं से लंच पर करेंगे चर्चा। यह चर्चा तीनों कृषि बिलों से संबंधित खामियों पर होगी होगा। जानकारी सामने आ रही है कि किसान संगठनों के बड़े नेताओं को दिल्ली विधानसभा में लंच देंगे। इसमें सभी बड़े किसान नेता और आम आदमी पार्टी के नेता भी शिरकत करेंगे। यहां पर बता दें कि किसान आंदोलन का अरविंद केजरीवाल भी समर्थन कर रहे हैं।

यहां पर बता दें कि पंजाब निकाय चुनाव के परिणामों पर तीनों कृषि बिलों के खिलाफ पिछले 2 महीने से भी अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन का पूरा प्रभाव देखने को मिला है। पंजाब के किसानों के समर्थन में रही कांग्रेस को निकाय चुनाव में जबरदस्त कामयाबी मिली है। वहीं, कुछ हद तक आम आदमी पार्टी को भी किसानों का समर्थन करने का लाभ मिला है। बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी लगातार मुखर रही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन कर रहे किसानों को कई तरह की मदद भी मुहैया करवाई। किसानों को वाईफाई की सुविधा तक दी है। इसके बावजूद पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को आशातीत कामयाबी नहीं दी है। वहीं, कई स्थानों पर AAP तीसरे स्थान पर रही।

बताया जा रहा है कि पंजाब में किसान मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका में होंगे, इसलिए आम आदमी पार्टी अभी से उन्हें लुभाने में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button