ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

बिग बॉस 14 की विजेता बनी रुबीना दिलैक, 14 लाख लेकर राखी सावंत ने छोड़ा शो

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 की विजेता रूबीना दिलैक बनकर उभरी हैl रुबीना बिग बॉस के घर में पहले दिन से थी और लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही थीl इसके चलते भारी बहुमत से वह बिग बॉस की विजेता बनी हैl वहीं दूसरे नंबर पर राहुल वैद्य रहे हैं और तीसरे नंबर पर निक्की तंबोली रही हैl चौथे नंबर पर अली गोनी और पांचवें नंबर पर राखी सावंत थींl राखी सावंत ने 14 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया थाl इसके बाद सलमान खान ने घोषणा की कि चौथे नंबर पर अली गोनी है और वह घर से बेघर हो गए हैंl

शो में कई दमदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिली हैl नोरा फतेही ने अपनी फिल्मों के गानों पर जमकर डांस कियाl इस मौके पर उन्होंने सलमान खान के साथ भी ठुमके लगाएl वहीं बिग बॉस के घर में माधुरी दीक्षित आती है और उन्होंने टॉप 5 फाइनलिस्ट की जर्नी के बारे में बतायाl वहीं वह अपने शो डांस दीवाने के बारे में भी बतायाl

इसके बाद घर में रितेश देशमुख आते हैं और किसी एक को 14 लाख रुपए लेकर शो छोड़ने का मौका देते हैl यह मौका राखी सावंत हथिया लेती हैl रितेश देशमुख की एंट्री राखी सावंत के पति रितेश के सस्पेंस को बरकरार रखते हुए होती हैंl इसे देखकर राखी सावंत काफी खुश हो जाती हैl इसके बाद घर में कई मस्ती के पल देखने को मिलते हैंl सलमान खान ‘डांस दीवाने’ की टीम से भी मिलते हैं और उनके साथ भी डांस करते हैंl

वहीं शो में सलमान खान सोनाली फोगाट के साथ भी ठुमकते हुए नजर आते हैंl धर्मेंद्र शो में नजर आते हैl वह सभी फाइनलिस्ट से बात करते हैl रुबीना की जर्नी काफी यादगार रही हैl उन्होंने पहले दिल से दिन से शो में बने रहने के लिए कड़ा संघर्ष किया हैl रूबीना सलमान खान से भी शो में भिड़ गई थीl दरअसल सलमान खान ने उनके पति अभिनव शुक्ला को रुबीना का सामान बता दिया थाl इसके बाद रूबीना ने बिग बॉस से सलमान खान की ना सिर्फ शिकायत की बल्कि शो छोड़ने की भी धमकी दी थी।

Related Articles

Back to top button