ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
देश

असम, बंगाल दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाए देश को समर्पित करेंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दोनों ही राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:30 बजे असम के धेमाजी के सिलापाथर में आयोजित एक कार्यक्रम में तेल एवं गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री इंजीनियरिंग कॉलेजों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद इंडियन ऑयल की बोंगाईगांव रिफाइनरी की एक इकाई, डिब्रूगढ़ के मधुबन में ऑयल इंडिया लिमिटेड के सेकंडरी टैंक फार्म और तिनसुकिया के हेबड़ा गांव में एक गैस कंप्रेशर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह धेमाजी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन और सुआलकुची इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखेंगे।

वहीं, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी 464 करोड़ रुपये की लागत से नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक जाने वाली कोलकाता मेट्रो की उत्तर-दक्षिण की 4.1 किलोमीटर विस्तारित मेट्रो सेवा का शुभारंभ करेंगे। मेट्रो रेल के उत्तर दक्षिण लाइन के विस्तार के बाद नियमित यात्रियों के अलावा दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं को तेजी से और प्रदूषण मुक्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button