ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
विदेश

ऑस्ट्रेलिया के कानून में बदलाव के बाद फेसबुक बोला- जल्द समाचार पेजों से हटाएंगे बैन

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया सरकार और सोशल मीडिया दिग्‍गजों के बीच कंटेंट भुगतान को लेकर टकराव चल रहा है। यह सारा मामला ऑस्ट्रेलिया के नए मीडिया कानून से खड़ा हुआ। फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में समाचार देखने और साझा करने पर रोक लगा दी। इस कारण कोरोनाकाल में लोगों को स्वास्थ्य विभागों और इनसे जुड़ी सूचनाएं प्राप्त करने में बेहद समस्या हुई। हालांकि, एक बार दोबारा फेसबुक अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने बताया कि कानून में बदलाव के बाद फेसबुक दोबारा से समाचार पेजों को बहाल करने जा रहा है।

बताया गया कि फेसबुक अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलियाई समाचार पेजों को फिर से बहाल करेगा, चूंकि कैनबरा सरकार ने कानून में संशोधन के लिए सहमति व्यक्त की है जिनसे सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनियों को समाचार सामग्री के लिए भुगतान हो सकेगा।

इसपर फेसबुक ने कहा, ‘वह आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलियाई समाचार पेजों पर लगाया गया बैन हटा देगा।’ बता दें कि अभी प्रस्तावित मसौदा कानून का रूप ले भी नहीं पाया था और फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सेवा पर रोक लगा दी थी।

क्या है मामला और कानून

वस्तुत: ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अप्रैल 2020 में ऑस्ट्रेलियन कंपीटीशन एंड कंज्यूमर कमीशन (एसीसीसी) नामक संस्था से एक ऐसा तंत्र विकसित करने को कहा था जिससे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया घरानों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बीच एक संतुलित व्यावसायिक संबंध कायम हो सके। इसके बाद एसीसीसी के सुझाव के अनुरूप सरकार ने मीडिया कोड नाम से एक विधेयक संसद में प्रस्तुत किया है।

कानून में कहा गया कि अब ऑस्ट्रेलिया में गूगल और फेसबुक को अपने प्लेटफार्म पर साझा होने वाले समाचारों के बदले में उस समाचार प्रदाता को भुगतान करना होगा।

Related Articles

Back to top button