ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

फसल बर्बाद के बाद अब टिकैत की गोदाम तोड़ने की धमकी, बोले-पुलिस नहीं रोक पाएगी ट्रैक्टरों को

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के तहत किसान नेता राकेश टिकैत गुरुवार को राजस्थान के करौली जिले में महापंचायत में शामिल हुए। इस महापंचायत में हजारों किसान जुटे हुए थे। टिकैत ने इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द 40 लाख  ट्रैक्टरों के साथ हम संसद की तरफ कूच करेंगे। टिकैत ने कहा कि हमारा अगला टारगेट अनाज के गोदाम हैं। टिकैत ने कहा कि अब अनाज के गोदाम तोड़े जाएगा। सरकार अगर इनका अधिग्रहण कर सकती है तो कर ले वर्ना व्यापारियों के गोदाम टूटेंगे

ओपन जीप में सवार होकर पहुंचे टिकैत
राकेश टिकैत महापंचायत में एक खुली जीप में सवार होकर मंच पर पहुंचे। लोगों ने माला और 101 फीट का साफा पहना कर और हल भेंट कर टिकैत का स्वागत किया। सभा में टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों का आंदोलन जारी रहेगा और हमारा अगला टारगेट अब अनाज गोदाम होंगे।

पुलिस में ट्रैक्टर रोकने की हिम्मत नहीं
टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर बैरियर तोड़ने के लिए ही होते हैं और पुलिस में इतनी हिम्मत नहीं कि वो किसानों के ट्रैक्टर रोक सके। टिकैत ने कहा कि पुलिस न तो पहले हमारे ट्रैक्टर रोक सकी है और न आगे रोक पाएगी। टिकैत ने किसानों को कहा कि तैयार रहो हम फिर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। साथ ही टिकैत ने कहा कि मुझपर कई मुकद्दमे चल रहे हैं, मुझे पता है कि इसके बाद मुझे 12-13 साल तिहाड़ जेल में रहना लेकिन कम से कम किसान तो आजाद हो जाएगा फिर हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। बता दें कि राकेश टिकैत ने कहा था कि आपको अपनी एक फसल का बलिदान करने के लिए तैयार रहना होगा। टिकैत के इस आह्वान पर कई किसानों ने अपनी खड़ी फसलें नष्ट कर दी। कई किसानों ने हरी-भरी फसलों पर ट्रैक्टर चला दिया।

Related Articles

Back to top button