ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर भारतरत्न लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्लीl भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी हैl उन्होंने उनके परिवार की ओर से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखा हैl लता मंगेशकर ने इंस्टाग्राम पर विनायक दामोदर सावरकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘आज महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि हैl हम सब मंगेशकर उनको कोटि-कोटि बार प्रणाम करते हैंl’

लता मंगेशकर ने इस अवसर पर अपने गानों की लिंक भी शेयर की है, जिसमें उनके कई देशभक्ति के गीत हैंl लता मंगेशकर ने वीर सावरकर के योगदान के बारे में भी बतायाl उन्होंने सावरकर की तीन तस्वीरें भी शेयर की हैl इनमें से दो ब्लैक एंड वाइट है और एक कलर हैl पहली फोटो वीर सावरकर के पोर्ट्रेट हैl अगली फोटो में बहुत ब्लरी है और आउट ऑफ फोकस है और तीसरी फोटो में वह खुद स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के साथ नजर आ रही हैl इस फोटो में वीर सावरकर बैठे हुए हैं और लता मंगेशकर उनके बगल में खड़ी हुई हैl यह फोटो किसी कार्यक्रम की लग रही हैl

लता मंगेशकर ने कुछ समय पहले उस्ताद आमिर खान की पुण्यतिथि पर भी पोस्ट किया था और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। ‘आज महान शास्त्रीय गायक और मेरे भाई हृदयनाथ के गुरु उस्ताद आमिर खान साहब की पुण्यतिथि हैl मैं उनको और उनके दिव्य स्वरों को कोटि कोटि प्रणाम करती हूंl’

हाल ही में लता मंगेशकर टूलकिट मामले में ट्वीट कर चर्चा का विषय बनी थीl दरअसल लता मंगेशकर के ट्वीट की जांच करने की बात कही गई थीl इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सफाई दी थी कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर के ट्वीट की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘मैंने केवल यह कहा है कि हस्तियों के ट्वीट पर भाजपा के आईटी सेल की भूमिका पर ध्यान दिया जाएगा।’

Related Articles

Back to top button