ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद रिटायर हो जाएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की निगरानी करने के अगले दिन ही 30 अप्रैल को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बंगाल, असम और केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। इन राज्यों में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक मतदान होगा।शुक्रवार को विज्ञान भवन में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए अरोड़ा ने कहा कि यह उनका आखिरी संवाददाता सम्मेलन है।

उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव समेत 11 बड़े चुनावों का संचालन किया। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान बिहार में विधानसभा चुनाव करवाए जाने को ऐतिहासिक करार दिया। अरोड़ा ने कहा, आप कह सकते हैं कि मैंने एक अच्छी पारी खेली। मुझे चुनाव आयुक्तों और अन्य सहयोगियों का भी अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने अपनी मां का लिखा हुआ एक शेर भी पढ़ा-किसी से हमसुखन नहीं होता महफिल में परवाना, उन्हें बातें नहीं आती जो अपना काम करते हैं।

कहां कितने चरणों में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के चरणबद्ध कार्यक्रम की घोषणा की है। बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। इससे पहले बंगाल में यहां सात चरणों में चुनाव कराए गए थे। इसके साथ ही असम में तीन चरणों में चुनाव होंगे। जबकि तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

चुनाव को लेकर उठाए गए कदम

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बंगाल सहित चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों का एलान करते हुए भरोसा दिया कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष होंगे। साथ ही सुरक्षा के भी पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। इस बीच उन्होंने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उठाए गए जरूरी एहतियाती कदमों की भी जानकारी दी। इसमें वोटरों के लिए मास्क जरूरी होगा।

Related Articles

Back to top button