ब्रेकिंग
Haryana News: SLC लेने पहुंचे थे सीताराम और मिल गया 35 साल पहले बिछड़ा भाई, मनोहरपुर स्कूल में भावुक... Kurukshetra Crime News: पिहोवा में HSGMC के पूर्व सदस्य से 2 लाख की लूट, मुठभेड़ में घायल आरोपी समेत... LNJP अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर शातिर चोर फरार, जेल में की थी खुदकुशी की कोशिश Bihar CBI Guidelines: बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले ... CPL 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगाता... Hanuman Ansh Vs Toxic: 'मिर्जापुर' के तूफान में भी डटी 'हनुमान अंश', 29वें दिन कमाए 10 करोड़; यश की ... Nepal Flood Tragedy: नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 275 भारतीय अब भी लापता; MEA ने दी राहत-बचाव की ... SGB निवेशकों को RBI का बड़ा तोहफा: 2021-22 सीरीज VI के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का ऐलान Phone Charging Tips: क्या फोन को केवल 80% तक ही चार्ज करना चाहिए? जानिए 20-80% बैटरी रूल का पूरा सच Krishna Janmashtami Celebrations: मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:...
खेल

दिल्ली में अगले छह महीने तक प्रॉपटी खरीदना हुआ सस्ता, सर्किल रेट हुआ कम

नई दिल्ली। उपराज्यपाज की अनुमति के बाद राजस्व विभाग ने शुक्रवार शाम सर्किल दरें 20 फीसद घटाने की अधिसूचना जारी कर दी। यह शनिवार से लागू हो गई है। अधिसूचना के तहत यह सुविधा 30 सितंबर तक लागू रहेगी। माना जा रहा है कि संपत्ति की खरीद बिक्री के कार्य में इससे तेजी आएगी। विभाग का कहना है कि इस निर्णय से संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और रियल एस्टेट क्षेत्र को एक बढ़ावा मिलेगा।

सर्किल दरों में 20 फीसद तक कमी करने का निर्णय अधिक से अधिक लोगों को अचल संपत्ति में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा और यह रियल एस्टेट में आई स्थिरता को दूर करेगा। अधिसूचना के अनुसार अगले छह महीने के लिए दिल्ली में आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और अन्य संपत्तियों के सर्किट दर को 20 फीसद तक कम रहेंगे।

सर्किल दर में 20 फीसद की कमी से स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क में एक फीसद के करीब असर पड़ेगा। बता दें कि गत 5 फरवरी को हुई दिल्ली कैबिनेट बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया था। राजस्व विभाग ने अनुमति के लिए इस फैसले से संबंधित फाइल को उपराज्यपाल के पास भेज दिया था। उपराज्यपाल ने इस पर अनुमति देकर शुक्रवार को फाइल दिल्ली सरकार के पास भेज दी है। जिस पर मंडलायुक्त संजीव खिरवार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

सर्किल दरें आवासीय उपयोग के लिए भूमि की दरें काॅॅलोनियों की श्रेणी –

ये दरें थीं – अब ये दरें हो गई हैं

ए – 7,74,000 – 6,19,200

बी – 2,45,520 – 1,96,416

सी – 1,59,840 – 1,27,872

डी – 1,27,680 – 1,02,144

ई – 70,080 – 56,064

एफ – 56,640 – 45,312

जी – 46,200 – 36,960

एच – 23,380 – 18,624

आवासीय उपयोग के लिए निर्माण लागत पर दरें (रुपये प्रति वर्ग मीटर) श्रेणी –

ये दरें थीं – अब ये हो गईं

A – 21,960 – 17,568

बी – 17,400 – 13,920

सी – 13,920 – 11,136

डी – 11,160 – 8,928

ई – 9,360 – 7,488

एफ – 8,220 – 6,576

जी – 6,960 – 5,568

एच – 3,480 – 2,784

चार मंजिला ऊंचाई तक बने डीडीए काॅॅलोनियों और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के फ्लैट (रुपये प्रति वर्ग मीटर) फ्लैटों की श्रेणी –

ये दरें थीं – अब ये हो गईं

30 वर्ग मीटर तक – 50,400 – 40,32030 से 50 वर्ग मीटर – 54,480 – 43,58450 से 100 वर्ग मीटर – 66,240 – 75,960100 वर्ग मीटर से ऊपर – 76,200 – 87,360

चार मंजिला फ्लैटों के व्यावसायिक उपयोग के मामले में (रुपये में प्रति वर्ग मीटर)श्रेणी – ये दरें थीं – अब ये हो गईं 30 वर्ग मीटर तक – 57,840 – 46,27230 से 50 वर्ग मीटर – 62,520- 50,01650 से 100 वर्ग मीटर – 75960 – 60,768100 वर्ग मीटर से ऊपर – 83360 – 69,888

चार मंजिला से अधिक ऊंचाई वाले टावरों वाले -फ्लैटों के निर्माण की दर (रुपये में प्रति वर्ग मीटर)श्रेणी-

ये दरें थीं – अब ये दरें हो गई हैं

आवासीय – 87,840 – 70,272

व्यावसायिक – 1,00,800 – 80,640

व्यावसायिक संपत्तियों में निर्माण के मामलों में (रुपये में प्रति वर्ग मीटर)श्रेणी –

ये दरें थीं – अब ये हो गई

ए – 25,200 – 20,160

बी – 19,920 – 15,936

सी – 15,960 – 12,768

डी – 12,840 – 10,272

ई – 10,800 – 8,640

एफ – 9,480 – 7,584

जी – 8,040 – 6,432

एच – 3,960 – 3,168

Related Articles

Back to top button