ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

अमित शाह देर रात पहुंचे चेन्नई, पुडुचेरी और तमिलनाडु में जनसभा को करेंगे संबोधित

चेन्नई। अमित शाह आज पुडुचेरी और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। यहां वह सार्वजनिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह जानकारी शनिवार को अमित शाह के कार्यालय की ओर से दी गई है। वह देर रात चेन्नई पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। दोनों जगह एक ही एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा। वहीं दो मई को नतीजे आएंगे।

सुबह 10:30 बजे केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पुदुचेरी कोर कमेटी की बैठक करेंगे। बैठक कराईकल में होगी। सुबह 11.30 बजे वह कराईकल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:30 बजे, वह पुडुचेरी के कराईकल में भाजपा पुडुचेरी मंडल और पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे।

इसके बाद वह तमिलनाडु जाएंगे। वह दोपहर 3:45 बजे  तमिलनाडु के विलुप्पुरम में थेइवनई अम्मल कॉलेज फॉर वीमेन में भाजपा तमिलनाडु कोर समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। शाम 5 बजे, वे तमिलनाडु के जानकीपुरम, विलुप्पुरम में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे वह तमिलनाडु के विलुप्पुरम में थेइवनई अम्मल कॉलेज फॉर वीमेन में भाजपा तमिलनाडु मंडल और पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button