ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

Priyanka Chopra की वजह से जब राहुल बोस को जान से ही मारने वाले थे अनिल कपूर

नई दिल्लीबॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स में हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अनिल ने अपने करियर में लगभग हर जनरेशन के कलाकारों के साथ काम​ किया है और अभी भी सक्रीय हैं। अनिल एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के एक सीन से जुड़ी एक ऐसी ही कहानी शेयर की जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएगें। इस फिल्म के एक सीन के दौरान अनिल अपने को-एक्टर को लगभग जान से ही मार दिया था। ये को-एक्टर कोई और नहीं राहुल बोस थे। अनिल के मुताबिक वह अपने इस सीन में इस कदर खो गए थे कि उनको याद ही नहीं रहा कि राहुल की जान भी जा सकती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनिल ने जो किया वो दरअसल, शूटिंग का हिस्सा नहीं था। इसके बावजूद जब  वह ऐसा करने गए तब सेट पर मौजूद लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि वो आखिर कर क्या रहे थे?

 

अनिल कपूर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर साल 2015 में आई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की शूटिंग का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ ही अनिल ने अपने उस वाकये का खुलासा कि जब वह गुस्से में आकर राहुल बोस को जान से ही मारने वाले थे। अनिल ने इस वीडियो को शेयर करते बताया की एक सीन में उनका किरदार कमल मेहरा अपनी बेटी आयशा के लिए स्टैंड ले रहा था, इस दौरान उसे अपने दामाद यानी राहुल बोस की हरकतों पर गुस्सा जाहिर करना था।

अनिल ने इस वीडियो में बताया कि उस सीन के दौरान वहां सेट पर इस मूवी की सारी लीड कास्ट मौजूद थी। वहीं मैं इस सीन को करने के काफी  एक्साइटेड और तरह तैयार था। सीन में जब एक्टर राहुल बोस अपनी पत्नी यानी प्रियंका चोपड़ा पर सबके सामने गुस्सा करते हैं और उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश करते हैं। बस इसी बता पर अनिल जो कि फिल्म में प्रियंका के पिता बने थे उन्हें गुस्सा आ जाता है और वह राहुल को दीवार पर धक्का देते हैं और उनका गला दबाने लगते हैं। ये सीन देखकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक जाते हैं।

Related Articles

Back to top button