ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

प्रियंका गांधी ने कामाख्या मंदिर में किए दर्शन, चुनाव प्रचार शुरू

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए अपनी दो दिवसीय यात्रा सोमवार (1 मार्च) से असम में शुरू कर चुकी है। सबसे पहले कांग्रेस महासचिव गुवाहाटी पहुंचीं हैं, जहां वह कामाख्या मंदिर पहुंची हैं। उन्होंने वहां दर्शन किए। अब जहां उनके कार्यक्रम के मुताबिक वे चुनाव प्रचार शुरू करने के लिए लखीमपुर के लिए रवाना होंगी। बता दें कि उनकी यात्रा से उनकी पार्टी के अभियान को गति मिलने की उम्मीद है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।

प्रियंका ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर कई जिलों का दौरा कर सकती है, जहां भाजपा और उसके सहयोगी, एजीपी को मजबूत माना जाता है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की है

बता दें कि हाल ही में असम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। उसके सहयोगी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने कहा कि वह कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल होगा। कांग्रेस ने इसका स्वागत किया है।

कब हैं चुनाव 

असम में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। मतगणना सभी राज्यों में दो मई को होगी। उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। राज्य में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा।

Related Articles

Back to top button