ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
देश

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में हो गई है कोई गलती तो घर बैठे कर सकते हैं दुरुस्त, जानें तरीका

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की नकद सहायता उपलब्ध कराती है। सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में हर वित्त वर्ष के दौरान तीन बराबर किस्तों में ये राशि भेजती है। अगर आपने भी इस स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और फॉर्म में किसी तरह की गलती हो गई है तो इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे पीएम किसान के फॉर्म में हुई किसी भी तरह की गलती को सुधार सकते हैं। इससे जुड़ी प्रक्रिया बेहद आसान है और इसके लिए आपको आधार नंबर की जरूरत होगी।

आइए जाते हैं पीएम-किसान के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार का तरीका (Steps for Correction in PM Kisan Registration Forms)

1. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइए।

2. वेबसाइट पर दाहिनी ओर आपको ‘Farmers Corner’ दिखेगा।

3. यहां ‘Updation of Self Registered Farmer’ के ऑप्शन को क्लिक करिए।

4. अब आधार नंबर के साथ कैप्चा कोड डालिए और फिर ‘Search’ ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

5. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। इस पेज पर आपके द्वारा भरी गई सभी तरह की जानकारी उपलब्ध होती है।

6. इस पेज पर जिस जानकारी को आप अपडेट करना चाहते हैं, उसे अपडेट करें।

7. इसके बाद सबमिट कर दें।

आप PM Kisan के मोबाइल ऐप के जरिए भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करेक्शन के बाद आप पीएम किसान की वेबसाइट के जरिए ही अपने Application का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘Farmer’s Corner’ के अंतर्गत ‘Status of Self Registered/CSC Farmer’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां भी आप आधार नंबर और कैप्चा कोड के जरिए आवेदन की स्थिति का पता लगा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button