ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
मनोरंजन

ब्रेकअप की खबरों के बीच हिमांशी खुराना ने शेयर की ये हॉट फोटो, आसिम रियाज़ ने किया कमेंट

नई दिल्ली। फेमस पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और आसिम रियाज़ एक दूसरे के प्यार में कितने डूबे हुए हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। आसिम और हिमांशी की लव स्टोरी टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से शुरू हुई थी, तब से अब तक दोनों साथ हैं। हालांकि बीच-बीच में दोनों के अलग होने की भी खबरें आती रहती हैं, लेकिन हर बार वो खबरें गलत साबित होती हैं और आसिम-हिमांशी अक्सर ही साथ नज़र आ जाते हैं।

हाल ही में फिर से आसिम और हिमांशी को लेकर खबरें चलीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। यहां तक की दोनों ने इंस्टाग्राम से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और एक दूसरे की फोटोज़ भी डिलीट कर दी हैं। हालांकि अगर आप आसिम का अकाउंट चेक करेंगे तो उसमें हिमांशी की कुछ फोटोज़ अब भी मौजूद हैं, लेकिन हिमांशी के अकाउंट से आसिम और उनकी सारी फोटोज़ डिलीट हो चुकी हैं। इन्हीं सारी वजहों के चलते ये खबरें आने लगीं कि हिमांशी और आसिम अब अलग हो गए हैं। लेकिन हाल ही में दोनों ने फिर से इन खबरों को गलत साबित कर दिया है।

ब्रेकअप की खबरों के बीच हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिस पर आसिम रियाज़ ने कमेंट भी किया है। हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें वो मिरर के सामने खड़े होकर अपनी फोटो क्लिक करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है और वो अपने बालों को फ्लॉन्ट कर रही हैं। आसिम ने हिमांशी की इस फोटो पर कमेंट करते हुए फायर इमोज बनाई हैं। हिमांशी के पोस्ट पर आसिम के कमेंट से कम से कम एक बात तो साफ हो गई है कि दोनों के बीच अभी कम से कम बातचीत तो हो रही है। ब्रेकअप की खबरें कितनी सही हैं कितनी गलत ये तो वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button