ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
खेल

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में मुकेश अंबानी को 8वां स्थान, जानें कितनी है कुल संपत्ति

नई दिल्ली। कोविड-19 की वजह से पैदा हुए आर्थिक संकट के बावजूद 2020 में दुनियाभर में अमीर लोगों की संख्या और कुल संपत्ति में भारी इजाफा देखने को मिला। प्रतिष्ठित Hurun Report में इस चीज की तस्दीक की गई है। वैश्विक धनकुबेरों की इस सालाना लिस्ट (HURUN GLOBAL RICH LIST 2021) में भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी को आठवां स्थान मिला है। इस सालाना रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 63 वर्षीय अंबानी की संपत्ति में 24 फीसद का उछाल दर्ज किया गया। इस रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी की कुल संपत्ति (Mukesh Ambani’s Net Worth) 83 बिलियन डॉलर आंकी गई है

अमेरिका के इनोवेटिव बिजनेसमैन एलन मस्क को पहली बार इस लिस्ट में पहला स्थान मिला है। उनकी कुल संपत्ति 197 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 49 वर्षीय मस्क की संपत्ति में पिछले साल 328 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

वहीं, इसी अवधि में Amazon की कुल प्रोपर्टी में 35 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया। बेजोस की कुल संपत्ति 189 बिलियन डॉलर आंकी गई है और वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बेजोस की पूर्व पत्नी MacKenzie Scott की संपत्ति में पिछले साल 17 बिलियन डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई और वह कुल 61 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ वह दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं।

फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में भी सात फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। उनकी कुल संपत्ति का मूल्यांकन 114 बिलियन डॉलर किया गया है। हालांकि, उन्हें एक साथ का नुकसान उठाना पड़ा है और वह तीसरे स्थान पर फिसल गए हैं।

वहीं, 65 वर्षीय बिल गेट्स की संपत्ति चार फीसद की बढ़त के साथ 110 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस सूची में फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 101 बिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। इसके बाद वारेन बफे का स्थान आता है। उनकी कुल संपत्ति 91 बिलियन डॉलर आंकी गई है और वह छठे स्थान पर हैं। बफे शीर्ष 10 धनकुबेरों में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी संपत्ति में कमी आई है।

इस लिस्ट में सातवें स्थान पर जोंग शानशान को जगह मिली है। उन्होंने पिछले साल सबको चौंकाते हुए वैश्विक धनकुबेरों की इस प्रतिष्ठित सूची में पहली बार जगह बनायी है।

इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बालमर की संपत्ति में 19 फीसद की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button