ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
खेल

इन दो भारतीयों से स्पिन गेंदबाजी की बारीकियां सीखना चाहते हैं इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच

लंदन। इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच गुलाबी गेंद टेस्ट के दौरान रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के कारनामों से खौफ में हैं और वह चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में इस भारतीय जोड़ी से स्पिन गेंदबाजी की बारीकियां सीखने के लिए उत्सुक हैं। भारत ने चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है, क्योंकि पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 2 दिन में 10 विकेट से हरा दिया था, जिसमें अश्विन और अक्षर पेटल ने स्पिन के अनुकूल मोटेरा पिच का काफी इस्तेमाल किया और मैच में 20 में से 18 विकेट चटकाकर दर्शकों को हैरत में डाल दिया।

स्काई स्पोर्ट्स को लिखे कॉलम में जैक लीच ने कहा है, “जब आप खिलाड़ियों को इतनी सफलता पाते हुए देखते हैं, जैसे कि रविचंद्रन अश्विन, जिन्हें अभी-अभी 400 टेस्ट विकेट मिले हैं और भारत में उनका काफी अनुभव है और अक्षर पटेल, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शानदार शुरुआत की है, आप निश्चित रूप से कोशिश करते हैं कि उनसे सीखो। यह महत्वपूर्ण है कि इसे भावनात्मक रूप से न देखें और सोचें कि ‘मैं उनके जैसा ही गेंदबाजी करना चाहता हूं!’। अश्विन दाएं हाथ के हैं। इसलिए मैं उनकी तरह गेंदबाजी नहीं करूंगा! यहां तक कि अक्षर, वह एक बाएं हाथ के स्पिनर हैं, लेकिन वह मुझसे ज्यादा लंबे हैं – ऐसे में मैं अपनी हाइट नहीं बदल सकता!”

लीच ने कहा है, “वह (अश्विन) उसी स्थान पर गेंदबाजी करेंगे, लेकिन जिस तरह से वह वहां जाते हैं। वह अलग प्रभावी होते हैं फिर चाहे वह सीम को हिट करें या चमक को हिट करें। गेंद अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। फिर अक्षर वह हैं जो हर गेंद को एक ही सीम के सहारे गेंदबाजी करते हैं और फिर कुछ स्किड कराते हैं, इस तरह की पिचों पर इतने प्रभावी हैं।” लीच ने इस बात को स्वीकार किया है कि अगला टेस्ट मैच उनके लिए काफी अहम और चुनौतीपूर्ण है। लीच का कहना है कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों का विकेट लिया है।

Related Articles

Back to top button