ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
मनोरंजन

IAS ऑफिर बनना चाहती थीं यामी गौतम, इस दर्दनाक हादसे ने तोड़ा डाला एक्ट्रेस का सपना, अब बताई पूरी दास्तां

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम एक आईएएस ऑफिस बनना चाहती थीं, लेकिन एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख दिया है। जिसको वह कभी भूल नहीं पाती हैं। वह दर्दनाक सड़क दुर्घटना से गुजर चुकी हैं। इस दुर्घटना ने उनकी पूरी जिंदगी और भविष्य को बदलकर रख दिया था। यह बात खुद यामी गौतम ने बताई है। यामी गौतम ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू दिया है।

इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्म करियर के अलावा निजी जिंदगी के बारे में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। यानी गौतम ने खुलासा किया है कि एक सड़क दुर्घटना में उनकी गर्दन पर लगी ने एक ही पल में उनकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख दिया। हालांकि इस बारे में यानी गौतम ने पिछले साल अगस्त में भी सोशल मीडिया के जरिए बताया था, लेकिन अब उन्होंने इस चोट के बारे में विस्तार से बात की है।

यानी गौतम ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘यह एक सुबह की बात है, जब मैं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जाने के लिए निकली थी। मैं अपने टू व्हीलर से हाइवे पर थी। मेरे आगे चल रही एक कार ने गलत सिंग्नल दिया। ड्राइवर ने दाईं तरफ मुड़ने का सिग्नल दिया था, लेकिन उसने अपनी कार बाईं ओर मोड़ ली थी। मैं टक्कर खाकर गिर पड़ी। जबकि कार ड्राइवर एक पल भी रुके बिना वहां से भाग गया।

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘शुक्र है कि मैंने हेलमेट पहन रखा था। मैं हिल भी नहीं पा रही थी, आसानी से मैं किसी गाड़ी के नीचे आ सकती थी। हालांकि, एक शख्स ने मेरी मदद की और मैं जैसे-तैसे खड़ी हो पाई। यह दुर्घटना सर्दियों के समय में हुई थी। इस मौसम में उत्तर भारत के लोग काफी कपड़े पहना करते हैं। शुक्र है कि मैंने ढेर सारे कपड़े पहन रखे थे, जिसने मुझे बाहरी चोट से बचा लिया था। बाहर से मुझे कोई चोट नहीं लगी लेकिन मैं इंटरनल इंजरी का शिकार हो चुकी थी।’

यामी गौतम ने आगे कहा, ‘डॉक्टर ने बताया कि मेरी गर्दन में फ्रैक्चर है। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि मैं कभी लाइफ में वर्कआउट नहीं कर सकूंगी। और तब मैं IAS ऑफिसर बनने का ख्वाब देख रही थी।’ अभिनेत्री ने बताया कि उनके गर्दन का दर्द अभी भी उन्हें परेशान करता है। उन्होंने कहा, ‘5 इंच की हील पहन कर इधर-उधर ज्यादा घूम लूं कि तुरंत दर्द बढ़ जाता है।’

गौरतलब है कि यामी गौतम ने पिछले साल लॉकडाउन में अपनी गर्दन के दर्द के निजात पाने के लिए काफी योगा भी किया था। उन्होंने योगा करते हुए अपनी एक तस्वीर साझा कर इस चोट के बारे में भी बताया था। हालांकि योगा करने से यामी गौतम को काफी फायदा हुआ है। उनका मानना है कि वह अब पहले से काफी बेहतर महसूस करती हैं। आपको बता दें कि यामी गौतम इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही भूत पुलिस और दसवीं में नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button