ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

कांग्रेस के अंदरुनी कलह पर छलका राहुल गांधी का दर्द, बोले- मेरे ही लोग कर रहे मेरी आलोचना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को लोगों के लिए खुद को खोलना और स्वयं को उनके सामने प्रस्तुत करना होगा। भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार और अब अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर कौशिक बसु के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि मैंने हमेशा ही पार्टी को महत्व दिया है। राहुल ने कहा कि मैं कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र को बढ़ावा देने की बात कई सालों से कर रहा हूं लेकिन मेरी ही पार्टी के लोग मेरे खिलाफ हो गए और मेरी आलोचना की गई

राहुल ने कहा कि मैंने हमेशा युवा और छात्र संगठन में चुनाव को बढ़ावा दिया है, मैं पहला व्यक्ति हूं, जिसने पार्टी में लोकतांत्रिक चुनावों को महत्वपूर्ण माना है लेकिन मेरे ही लोग मुझे नहीं समझ पाए। प्रोफेसर कौशिक बसु से बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि भाजपा के अहंकार से लड़ने के लिए कांग्रेस को बदलना होगा और विनम्र बने रहना होगा। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि 2014 के बाद से विपक्ष सत्ता के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए संघर्ष कर रहा है।

हालिया चुनावी हार के मद्देनजर कांग्रेस के लिए उनकी दृष्टि के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिरोधों को एकत्र करें और इसे एक साथ लाएं। सभी मोर्चों पर, विभिन्न प्रकार के लोगों का विरोध है… और कांग्रेस पार्टी को उनका सम्मान करने और उन्हें ग्रहण करने के लिए लचीला होना होगा।

Related Articles

Back to top button