ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

CoronaVirus Vaccination को ले तेजस्‍वी बोले- अभी नहीं हुई उम्र, जानिए बिहार के विधायकों के अजब-गजब बयान

पटना।  बिहार में विधायकों (MLAs) से कोरोना वैक्‍सीन (CoronaVirus Vaccine) का डोज लेने का आग्रह विधानसभा अध्‍यक्ष (Speaker of Bihar Assembly) ने किया है। राज्‍य में इसकी शुरुआत खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्‍थान (IGIMS) में वैक्‍सीनेशन करा कर की है। उधर, नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी वैक्‍सीनेशन कराया है। इसके बाद सत्ताधारी दलों के सांसदों (MPs) व विधायकों (MLAs) तथा कई अन्‍य नेताओं ने वैक्‍सीन लेना शुरू कर दिया है। लेकिन विपक्ष (Opposition) के नेता वैक्‍सीन को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। खुद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) व राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा है कि अभी उनकी उम्र ही क्‍या है कि कोरोना वैक्‍सीन लें?

तेजस्‍वी के वैक्‍सीनेशन में उम्र बनी बाधा

वैक्‍सीन नहीं लेने को लेकर तेजस्‍वी यादव ने कहा कि अभी दूसरे चरण में 50 साल की उम्र पार या बीमार लोगों का वैक्‍सीनेशन किया जाना है। ऐसे में 50 साल के विधायकों को ही वैक्‍सीन लेना है। वैक्‍सीनेशन के दूसरे चरण में अभी मेरी वैक्‍सीन लेने की उम्र नहीं हुई है।

वैक्‍सीन लेने के पहले नीतीश पर देखेंगे असर

आरजेडी विधायक रामानुज प्रसाद ने कहा कि कहां कहां वैक्‍सीन लेनी है, इसकी जानकारी उन्‍हें नहीं मिली है। मिलने पर वैक्‍सीन लगवा लेंगे। आरजेडी विधायक मुकेश रौशन कहते हैं कि जब तक चाचा नीतीश कुमार के वैक्‍सीनेशन के बाद दो-तीन दिन सकुशल निकल नहीं जाते, तब तक जोखिम नहीं उठा सकते हैं। आरजेडी के एक और विधायक अनिरुद्ध यादव तर्क देते हैं कि जब उनके विधानसभा क्षेत्र बखितयारपुर में किसी को भी कोरोना संक्रमण नहीं हुआ है तो वे वैक्‍सीन क्यों लें? आरजेडी विधायक रामबली यादव की बात भी जान लीजिए। वे कहते हैं कि जब तक वे वैक्‍सीन लेने वालों पर असर नहीं देख लेते हैं, वैक्‍सीन नहीं लेंगे। बड़े-बड़े अधिकारी और नेता खुद वैक्‍सीन लेने से पहले अपने ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी पर वैक्‍सीन का असर देख रहे थे तो हम भी सत्ताधारी दल के नेताओं पर असर देख लें।

जब गरीबों को वैक्‍सीन दिया जाएगा, ले लेंगे

कांग्रेस के विधायक मुरारी गौतम को वैक्‍सीन लेने वक्त ही नहीं मिल सका है। जब वक्‍त मिलेगा, ले लेंगे। भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ( माले) के विधायक सत्यदेव राम की बात भी जानिए। वे कहते हैं कि यह वैक्‍सीन अमीरों के लिए बनाया गया है। जब गरीबों को वैक्‍सीन दिया जाएगा, वे भी ले लेंगे।

वैक्‍सीनेशन को ले नहीं होनी चाहिए राजनीति

कोरोना वैक्‍सीनेशन को लेकर अजब-गजब बयानों पर सत्‍ताधारी दल से भी प्रतिक्रियाएं भी मिली है। पूर्व उपमुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी सांसद सुशील मोदी (BJP PM Sushil Modi) ने कहा कि कोरोना वैक्‍सीनेशन को विपक्ष राजनीति से ऊपर रखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुसरण करते हुए वैक्‍सीन लेने की बात करते हुए कहा कि इसमें न कोई तकलीफ होती है, न बाद में कोई परेशानी। राबड़ी देवी (Rabri Devi) सहित सभी दलों के सीनियर खुद पहल कर कोरोना की वैक्‍सीन लें। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता महेश्वर हजारी भी कहते हैं कि देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी तकनीक से वैक्‍सीन बनाया है। वैक्‍सीनेशन को लेकर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button