ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

Delhi MCD Byelection result: 5 में से 4 सीटें जीती AAP, भाजपा का सूपड़ा साफ

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पांच में से चार वार्डों में जीत दर्ज की है। इस शानदार जीत के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि MCD उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्त्ताओं को बधाई। सिसोदिया ने लिखा कि भाजपा के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है, अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।

PunjabKesari

 पूर्वोत्तर दिल्ली के मुस्लिम बाहुल वार्ड चौहान बांगर से कांग्रेस को जीत मिली है, यह वही इलाका है, जो दंगे में सबसे अधिक प्रभावित हुआ था। जबकि भाजपा का सूपड़ा ही साफ हो गया। भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई। आम आदमी पार्टी को कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग और रोहिणी वार्ड से जीत हासिल हुई है।

वहीं आप दफ्तर के बाहर कार्यकर्त्ताओं ने हो गया काम, जय श्री राम के नारे लगाए। इन उपचुनाव को 2022 की शुरुआत में सभी 272 NCD वार्ड में होने वाले चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button