ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

संजय राउत बोले बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी शिवसेना, ममता को बताया शेरनी; दिया समर्थन

मुंबई। शिवसेना (Shiv Sena) ने फैसला किया है कि वह पश्चिम बंगाल में चुनाव (West Bengal assembly elections) नही लड़ेगी। शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक ट्वीट में बताया कि पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद ये अहम निर्णय लिया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) को बंगाल की शेरनी (Real Bengal Tigress) बताते हुए संजय राउत ने लिखा है शिवसेना एकजुटता से उनके साथ खड़ी है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट में लिखा है कि शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ इस मामले पर हुई अहम बैठक में ये महत्‍वपूर्ण निर्णय लिया गया।  परिदृश्य को देखते हुए साफ हो चुका है कि पश्चिम बंगाल में दीदी बनाम सभी की लड़ाई है। सभी विरोधी पार्टियां  एम’ मनी, मसल और मीडिया को ‘एम’ ममता दीदी के खिलाफ इस्‍तेमाल कर रहे हैं। इसे देखते हुए शिवसेना ने निर्णय लिया है कि वह पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी।

बंगाल की शेरनी

शिवसेना नेता संजय राउत ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए लिखा कि हमें यकीन है कि सही मायनों में वह बंगाल की शेरनी हैं। शिवसेना इस लड़ाई में ममता दीदी के साथ है। हम उनकी बड़ी सफलता की आशा करते हैं।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होगा चुनाव

 गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने बीते  शुक्रवार ( 27 फरवरी) को विधानसभा चुनावों की तिथियों का एलान किया। चुनाव आयोग के अनुसार 27 मार्च से मतदान  शुरू होकर 29 अप्रैल तक चलेगा जबकि मतगणना 2 मई को की जाएगी। बता दें  पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव संपन्‍न होगा। आयोग के अनुसार वोटिंग 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी।

Related Articles

Back to top button