ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
विदेश

सीनेट चुनाव में शेख की हार के बाद बौखलाए पीएम इमरान की विपक्षी नेताओं को चेतावनी, जानें क्‍या कहा

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्त मंत्री की हार के बाद संसद में विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक उन्‍होंने गुरुवार को कहा कि मैंने विश्वास मत लेने का फैसला किया है। यह कोई मसला नहीं है कि मैं विपक्ष में बैठूं या संसद से बाहर रहूं। मैं आप (विपक्षी नेताओं) को तब तक नहीं छोड़ूंगा जब तक आप इस मुल्‍क का पाई-पाई वापस नहीं लौटा देते।

राष्ट्र के नाम संदेश में इमरान ने विपक्ष पर सीनेट चुनाव में अव्यवस्था पैदा करने और लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया। इमरान खान ने कहा, ‘चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि वह विपक्ष की भूमिका पर से पर्दा हटाए। जब चुनाव को पारदर्शी तरीके से कराने की आयोग की जिम्मेदारी थी, तब गोपनीय मतदान की व्यवस्था क्यों बनाई गई ? इमरान ने कहा, विपक्ष ने सारा ड्रामा हफीज शेख को हराने के लिए रचा, जिससे सरकार को घेरा जा सके। विपक्ष की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए ही सरकार विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी।’

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार शनिवार को संसद में विश्वास मत प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव पेश करेगी। बुधवार को सीनेट के चुनाव में वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख की हार से दबाव में आई सरकार इस कदम से खुद को बहुमत में साबित करने की कोशिश करेगी। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस आशय की घोषणा गुरुवार को की। कहा, विश्वास मत के दौरान खुले में मत दिए जाएंगे। उनकी पार्टी और सहयोगी दलों के जो सांसद सरकार के खिलाफ मतदान करना चाहें, कर सकते हैं। इस बीच विपक्ष ने प्रधानमंत्री से अविलंब इस्तीफे की मांग की है।

विदित हो कि बुधवार को हुए सीनेट के चुनाव में इमरान के खास हफीज शेख संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से हार गए थे। इसे सरकार के बहुमत खो देने के संकेत के रूप में पेश किया गया। इसी के बाद सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी ने एकमत से फैसला किया कि प्रधानमंत्री नेशनल असेंबली में विश्वास मत पाने के लिए प्रस्ताव पेश करेंगे, नतीजा कुछ भी हो। विश्वास मत को लेकर चल रही चर्चा के बीच सीनेट के चेयरमैन पद के लिए इमरान ने पीटीआइ की ओर से सादिक संजरानी के नाम की उम्मीदवारी घोषित की है। चुनाव 12 मार्च को होगा।

Related Articles

Back to top button