ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...
विदेश

रूस ने भारत और चीन के बीच समझौते का किया स्वागत, शांति से मसला सुलझाने की जताई उम्मीद

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि वह भारत-चीन सीमा की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और द्विपक्षीय वार्ता के बहु-स्तरीय तंत्र के मौजूदा ढांचे के भीतर दोनों पक्षों के बीच हुए समझौतों का स्वागत करता है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि हम भारत-चीन सीमा की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के जिम्मेदार सदस्य होने के नाते दोनों देश, तनाव का समाधान शांतिपूर्ण तरीके खोजने में सक्षम होंगे।

एक संवादाता सम्मेलन में बोलते हुए, अधिकारी ने कहा कि रूस इस मुद्दे को हल करने के लिए भारत और चीन के बीच समझौतों का स्वागत करता है। हम 25 फरवरी को फोन पर बातचीत के दौरान चीन और भारत के विदेश मंत्रियों द्वारा किए गए समझौतों का स्वागत करते हैं। हम विदेशी हस्तक्षेप के बिना और द्विपक्षीय बातचीत के बहु-स्तरीय तंत्र के मौजूदा ढांचे के तहत मुद्दे को सुलझाने के दोनों पक्षों के संकल्प का सम्मान करते हैं।

मॉस्को समझौता लागू करने पर जयशंकर और वांग यी में हुई थी वार्ता

बता दें कि 25 फरवरी को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर  और चीनी समकक्ष वांग यी से बातचीत की थी। इस दौरान पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव को लेकर उनके बीच हुए मॉस्को समझौते के अमल पर चर्चा हुई थी। साथ दोनों के बीच सेनाओं की वापसी की स्थिति की भी समीक्षा की थी। बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से इतर पिछले साल 10 सितंबर को जयशंकर और वांग यी के बीच पांच सूत्रीय समझौता हुआ थआ। इसमें सेनाओं को तत्काल पीछे हटाना, तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों से बचना, सीमा प्रबंधन पर सभी समझौतों व प्रोटोकाल के अनुपालन और एलएसी पर शांति बहाल करने के लिए कदम उठाना शामिल था।

दोनों देशों में कम हुआ तनाव

एलएसी पर एकतरफा ढंग से यथास्थिति बदलने की चीनी सेना की कार्रवाई के कारण पिछले साल अप्रैल-मई में भारत और चीन के बीच तनाव पैदा हो गया था। कई दौर की सैन्य और कूटनीतिक वार्ता के बाद अग्रिम मोर्चों से सेना को पीछे हटाने की प्रक्रिया पर सहमति बनी। पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण दोनों किनारों से दोनों देशों की सेनाए पीछे हट गई हैं।  हटा रहे हैं। पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण किनारे से सेनाओं के पीछे के हटने के बाद अब दूसरे अग्रिम मोर्चो से टकराव खत्म करने की दिशा में दोनों पक्ष काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button