ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

बिहार में अपराध नियंत्रण को ले NDA दो-फाड़, योगी आदित्‍यनाथ व नीतीश मॉडल पर गहराया विवाद

पटना।  बिहार में कानून-व्‍यवस्‍था (Law and Order) व अपराध नियंत्रण (Crime Control) की स्थिति को लेकर सत्‍ताधारी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के दोनों घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) आमने-समाने दिख रहे हैं। बीजेपी विधायकों ने राज्‍य में अपराध नियंत्रण के लिए उत्‍तर प्रदेश के योगी आदित्‍यनाथ मॉडल (Yogi Adityanath Model of Crime Control) लागू करने पर बल दिया तो जेडीयू मंत्री व विधायक ने कहा कि बिहार में नीतीश मॉडल (Nitish Model of Crime Control) ही चलेगा।

बीजेपी बोली: बिहार में भी लागू हो योगी मॉडल

बिहार विधानसभा परिसर में गुरुवार को बीजेपी विधायक पवन जायसवाल (Pawan Jaiswal) बढ़ते अपराध और सीतामढ़ी में हुए एनकाउन्टर के मसले पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने सीतामढ़ी की घटना का हवाला देकर कहा बिहार में भी गाड़ी पलटनी चाहिए। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश (UP) की तर्ज पर योगी आदित्‍यनाथ मॉडल लागू होना चाहिए। इसके पहले बीजेपी विधायक मिथिलेश कुमार (Mithilesh Kumar) ने भी कहा था कि बिहार में एनडीए-1 (NDA-1) व एनडीए-2 (NDA-2) की सरकारों के बीच महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार बनने के बाद से कानून-व्‍यवस्‍था की हालत खराब हो गई है। अपराध नियंत्रण के लिए बिहार ही नहीं पूरे देश में योगी मॉडल लागू किया जाना चाहिए।

जेडीयू का पलटवार: यहां नीतीश मॉडल ही चलेगा

बीजेपी विधायक का यह बयान सहयोगी जेडीयू को रास नहीं आया। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कैबिनेट में भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी (Dr. Ashok Chaudhary) ने पवन जायसवाल के बयान पर पलटवार करते हए कहा कि बिहार में सिर्फ नीतीश मॉडल ही चलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से बिहार में नीतीश मॉडल लागू है और सफल भी है। यहां यूपी की योगी मॉडल की जरूरत नहीं है। अशोक चौधरी के अलावा जेडीयू विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) ने भी बीजेपी विधायक के बयान पर पलटवार किया। उन्‍होंने कहा कि वे खुद लाइसेंसी हथियार रखते हैं। अपराधी आएगा तो उसे समझ में आ जाएगा कि कहां आया है। उन्होंने कहा बिहार में नीतीश मॉडल लागू है आगे भी वही लागू रहेगा। लोग यूपी मॉडल के बारे में जो सोचना छोड़ दें।

बिहार में हुईं अपराध की कई बड़ी घटनाएं

ज्ञात हो कि बीते हाल के दिनों में कई बड़े अपराध हुए हैं। हाल ही में शराब माफिया ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की हत्या कर दी तो पटना, समस्तीपुर और बेगूसराय में लूट की घटनाएं भी हुईं। इनमें बैंक लूट की दो घटनाएं भी शामिल हैं।

बीजेपी पहले भी खड़े कर चुकी है सवाल

बिहार में अपराध को लेकर विपक्ष के हमले के बीच नीतीश सरकार में सहयोगी बीजेपी भी सवाल खड़े करती रही है। खुद बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर बयान दे चुके हैं।

Related Articles

Back to top button