ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
खेल

वीरेंद्र सहवाग की तूफानी बल्लेबाजी, सिर्फ 20 गेंदों पर ठोका अर्धशतक और इंडिया को दिलाई 10 विकेट से जीत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया लीजेंड्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2021 के मुकाबले में बांग्लादेश लीजेंड्स के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यही नहीं सहवाग ने सचिन के साथ पहले विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी करते हुए इंडिया लीजेंड्स को 10 विकेट से बड़ी जीत दिलाई।

सहवाग ने 35 गेंदों पर बनाए नाबाद 80 रन, टीम को मिली 10 विकेट से जीत

वीरेंद्र सहवाग ने सिर्फ 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान उन्होंने 3 छक्के व 8 चौके लगाए।  उन्होंने अपना अर्धशतक भी छक्का लगाकर पूरा किया। सहवाग ने पारी की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की और पहले ही ओवर में उन्होंने 19 रन ठोक डाले। पहला ओवर मो. रफीक ने फेका था और सहवाग ने उनके ओवर में तीन चौके व एक छक्के लगा दिए। इसके बाद भी सहवाग का बल्ला नहीं रुका और वो लगातार बड़े शॉट्स लगाते रहे।

सहवाग ने इस मैच में 35 गेंदों पर 5 छक्के व 10 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 228.57 का रहा जबकि सचिन तेंदुलकर ने 26 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से नाबाद 33 रन की पारी खेली। इंडिया को जीत के लिए 110 रन का लक्ष्य मिला था और इस टीम ने 10.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 114 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज कर ली।

इस मैच की पहली पारी में बांग्लादेश लीजेंड्स ने 19.4 ओवर में 109 रन बनाए और ऑलआउट हो गए। बांग्लादेश की तरफ से नजीमुद्दीन ने 33 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। इंडिया की तरफ से विनय कुमार, प्रज्ञान ओझा और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट लिए जबकि मनप्रीत गोनी और यूसुफ पठान ने एक-एक विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button