ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

फिर डराने लगा कोरोना, देश में बीते 24 घंटों में आए 18,327 मामले, महाराष्ट्र में बेकाबू हुई रफ्तार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर से खतरा बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के नए आंकड़े डराने वाले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की स्थिति एक बार फिर गंभीर रूप लेने लगी है। इससे देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,327 नए मामले सामने आए हैं। यह बीते दिनों कोरोना के मामलों में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 108 रहा है।

महाराष्ट्र समेत कुछ अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों से देश की चिंता बढ़ गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 12 लाख के करीब पहुंच गया है। देश में फिलहाल 1 करोड़ 11 लाख 92 हजार 88 मरीज सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से कोरोना से ठीक होने मरीजों की संख्या 1 करोड़ 8 लाख 54 हजार 128 है। कोरोना वायरस के ज्यादा मरीजों के सामने आने से सक्रिय मामलों में भी वृद्धि हो रही है। देश में फिलहाल कोरोना वायरस के 1 लाख 80 हजार 304 सक्रिय मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 57 हजार 656 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में फिर से हालात हो रहे बेकाबू 

महाराष्ट्र में फिर से कोरोना बेकाबू होने लगा है। एक दिन में ही संक्रमण की रफ्तार में 250% का इजाफा देखने को मिला है। शनिवार को राज्य में 10,216 लोग संक्रमित पाए गए। 5 महीने बाद पहली बार है, जब एक दिन के अंदर 10,000 से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। इसके पहले 17 अक्टूबर को 10,259 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

पांच राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,985 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव केस की दर बढ़कर 1.61% हो गई है।  मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में सबसे ज्यादा सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी है। पिछले एक महीने के दौरान केरल, उत्तर प्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले कम हुए। इसके साथ ही रिकवरी दर भी बढ़ी है। देश में बीते 24 घंटों में 14,234 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 96.98% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.41% है।

कोरोना के नये स्ट्रेन के मामले

अब तक 240 मरीजों की पहचान हुई है जिनमें कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है। यूके, ब्राजील और अमेरिका इसकी मुसीबत झेल रहे हैं। इन नए स्ट्रेन से अब ऐसे लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं जिनके विदेश जाने की कोई हिस्ट्री नहीं है।

देश में अब तक 22 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 22 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 5 मार्च, 2021 तक 22,06,92,677 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,51,935 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में अब तक 1.94 करोड़ से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 1 करोड़ 94 लाख 97 हजार 704 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 14,92,201 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Related Articles

Back to top button