ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

कांग्रेस ने असम चुनावों के लिए जारी की 40 उम्‍मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका

गुवाहाटी। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनावों (Assam Elections 2021) के लिए अपने 40 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की है। एक दिन पहले शुक्रवार को भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के लिए 70 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसके मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा गोहपुर और वरिष्ठ नेता देबब्रत सैकिया नाजिरा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने राणा गोस्वामी को जोरहट, शुभ्रमित्र गोगोई को शिवसागर, राजकुमार नीलनेत्र नियांग को डिब्रूगढ़ और शिवनाथ चैतिया को डिग्बोई से प्रत्याशी बनाया है।

Image

तीन चरणों में चुनाव

मालूम हो कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। असम में मतदान 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को होंगे। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए  अधिसूचना जारी की थी। इस चरण में एक अप्रैल को 39 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 मार्च जबकि 15 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 17 मार्च है।

परमानंद राजबोंशी एजीपी छोड़कर भाजपा में शामिल

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक असम साहित्य सभा परिषद के पूर्व अध्यक्ष परमानंद राजबोंशी एजीपी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ चाय मजदूर संघ के महासचिव रूपेश गोआला भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने विधानसभा चुनावों से पहले दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि वे पार्टी को मजबूती देंगे और उसका लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगे। दास ने एलान किया कि पार्टी ने राजबोंशी को सिपाझार सीट से प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button