ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना गलत फैसला था: मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता। कोलकाता में एक निजी टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना उनका गलत फैसला था। बंगाल में मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के सवाल पर मशहूर उन्होंने कहा कि अभी तो पिक्चर शुरू हुई है, पूरी फिल्म बाकी है। एक मिनट में फिल्म खत्म नहीं होती।

बंगाल में क्या अब दादा बनाम दीदी की लड़ाई शुरू होगी के सवाल पर मिथुन ने कहा कि अभी तो शुरुआत है। यह बताना भी मुश्किल है। भविष्य में कुछ भी मुमकिन है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के लिए नंदीग्राम में प्रचार करने के सवाल पर कहा कि अगर सुवेंदु उन्हें प्रचार के लिए कहते हैं तो वह अवश्य जाएंगे।

मिथुन ने कहा कि उन्होंने अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा। हमेशा दूसरों की मदद के लिए मांगा। बंगाल में एक फ्लैट के अलावा मेरा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक उम्मीद की किरण दिख रही है और वह पार्टी लाइन पर ही कार्य करेंगे। दलबदलू के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर मैं पलटीबाज हूं तो दूसरे क्या हैं।

पानी के सांप नहीं बल्कि खतरनाक कोबरा हैं 

कोलकाता में ऐतिहासिक ब्रिगेड रैली में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मिथुन को पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह पानी के सांप नहीं बल्कि खतरनाक कोबरा हैं। उन्होंने अपना मशहूर डायलॉग भी दोहराया और कहा कि मारेंगे यहां लाश गिरेगी श्मशान में।

उन्होंने कहा कि बंगाल में रहने वाला हर शख्‍स बंगाली है। मशहूर फिल्म अभिनेता ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री मोदी यहां पहुंचेंगे, यह सपना नहीं तो क्या है। मैं बंगाली हूं और मुझे गर्व है कि मैं बंगाली हूं। आपका हक जो छीनने की कोशिश करेगा, उसके सामने हम खड़े हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सच्चे दिल से जो कोई भी सपना देखता है, उसका सपना सच्चा होता है। मैं भी 18 साल की उम्र में सपना देखा था कि गरीबों की सहायता करूंगा। मेरा वह सपना भी सच हो गया।

Related Articles

Back to top button