ब्रेकिंग
Bhilai News: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ और डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों क... GPM News: पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला Raipur News: भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियो... Chhattisgarh Guest Teachers Protest: संविलियन की मांग को लेकर अड़े अतिथि शिक्षक, हिंदी भवन के सामने स... Manendragarh News: भरतपुर के बॉयज हॉस्टलों में अधीक्षकों की पोस्टिंग पर विवाद, जिला पंचायत सदस्य ने ... Bilaspur News: 7 साल से लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, 33 जिलो... Kanker News: 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में DSP कविता धुर्वे ने जीता गोल्ड मेडल, लगातार ... Chhattisgarh Crime News: दंतेवाड़ा में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पुलिस खंगाल रही हत्या के एंगल ... Patti News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती पर हजारों रुपए ऐंठने और मुकरने का आरोप Punjab Jail Crime: जेल के अंदर ड्रग्स और मोबाइल सप्लाई कर रहा था डॉक्टर, कार और बैग से बरामद हुआ साम...
देश

लगातार तीसरे दिन 18 हजार से अधिक मामले, 24 घंटे में 97 की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी टीकाकरण के बीच संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, तमिनलाडु, केरल और कर्नाटक समेत आठ राज्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 18,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1.12 करोड़ से अधिक हो गई है। देश में अब तक 2 करोड़ 9 लाख 89 हजार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,599 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,29,398 पहुंच गई है। इस दौरान 97 और लोगों की मौतों के बाद कुल मृत्कों की संख्या 1,57,853 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,88,747 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,82,798 हो गई है।

मंत्रालय के मुताबिक मरीजों के उबरने की दर घटकर 96.91 फीसद पर आ गई है और मृत्युदर 1.41 फीसद पर बनी हुई है। सक्रिय मामले बढ़कर 1,88,747 हो गए हैं, जो कुल संक्रमितों का 1.68 फीसद है। इससे पहले, 29 जनवरी को संक्रमण के नए मामलों की संख्या 18,855 थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में 8 मार्च तक 22 करोड़ 19 लाख 68 हजार 271 नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 5 लाख 37 हजार 764 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

Related Articles

Back to top button