ब्रेकिंग
MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ...
देश

तमिलनाडु में नया सियासी विवाद, कमल हासन ने डीएमके पर MNM के घोषणापत्र की चोरी के लगाए आरोप

चेन्‍नई। तमिलनाडु में चुनावी घोषणाओं पर नया सियासी विवाद पैदा हो गया है। कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मैयम (Makkal Needhi Maiam, MNM) ने डीएमके पर अपने घोषणा पत्र (MNM के घोषणापत्र) से साहित्‍य‍िक चोरी का आरोप लगाया है। कमल हासन ने सोमवार को कहा कि इसे कथित तौर पर मत कहें… उन्होंने (DMK) स्पष्ट रूप से (MNM के घोषणापत्र से) साहित्यिक चोरी की है। उन्हें इसे स्वीकार करना होगा।

कमल हासन यहीं नहीं रुके उन्‍होंने यह भी कहा कि सही या गलत, एक विचार तो विचार है। जो भी सत्ता में आता है उसको अच्छे काम करने ही चाहिए लेकिन यदि वे नकल करना चाहते हैं तो हमारे पास और भी अच्‍छी योजनाएं हैं। इससे पहले कमल हासन की पार्टी एमएनएम के उपाध्‍यक्ष ने कहा कि फरवरी में ही हमने गृहणियों के लिए घोषणाएं की थी। यदि उनके (DMK) पास सबूत है कि यह विजन पहले लॉन्च किया गया था तो हमें बताएं।

दरअसल, द्रमुक ने रविवार को तमिलनाडु के लोगों को भरोसा दिया कि विधानसभा चुनाव के बाद यदि वह सत्ता में आती है तो सभी परिवारों की महिला मुखिया को एक हजार रुपए प्रति माह की आर्थिक मदद दी जाएगी। पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन ने तिरुचिरापल्ली में एक चुनावी जनसभा में कहा कि उनकी पहल से उन सभी परिवारों को फायदा मिलेगा जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से जरूरी चीजें खरीदते हैं।

स्टालिन ने यह भी कहा कि उन्‍होंने राज्य के विकास के लिए दस साल का एक दृष्टिपत्र भी जारी किया है। सरकार बनने पर तमिलनाडु में सभी परिवारों की महिला मुखिया के लिए हम 1000 रुपए की आर्थिक मदद करेंगे। अब कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मैयम (Makkal Needhi Maiam, MNM) की ओर से यह दावा किए जाने पर कि यह एलान उनकी पार्टी के विजन से चोरी किया गया है… एक नया सियासी विवाद पैदा हो गया है।

Related Articles

Back to top button