ब्रेकिंग
Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग...
देश

कोलकाता में बहुमंजिली इमारत में भयावह आग, 9 की मौत: राष्ट्रपति कोविन्द व PM मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। कोलकाता में कोलाघाट इमारत की 13वीं मंजिल पर सोमवार शाम भयावह आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार दमकल कर्मी, रेलवे पुलिसकर्मी, एएसआइ समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं। इमारत में पूर्व व दक्षिण पूर्व रेलवे के कार्यालय हैं और भूतल पर रेलवे का कंप्यूटरीकृत टिकट आरक्षण केंद्र है। दमकल की 15 गाडि़यों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया। घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ट्वीट करके कहा कि कोलकाता की एक इमारत में आग लगने से हुई दुर्घटना के कारण दुख को शब्दों बयां नहीं किया जा सकता। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी सहानुभूति और संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि कोलकाता की इमारत में लगी आग के कारण लोगों की जान जाने से काफी दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में  शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना है। साथ ही उन्होंने कोलकाता में आग लगने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा कि कोलकाता में एक आग दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर काफी दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से मन व्यथित है। इस दुख की घड़ी में, मेरे विचार उन लोगों के परिवारों के साथ हैं, जिनकी जान चली गई है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भाजपा शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इस घटना को लेकर शोक प्रकट किया साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि आग की वजह जानने के लिए रेलवे ने चार अधिकारियों के नेतृत्व में एक उच्च स्तीय कमिटी का गठन किया है।

Related Articles

Back to top button