ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने छोड़ी पार्टी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

नई दिल्ली। केरल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका देते हुए कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पीसी चाको ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने बुधवार को पार्टी से अपने इस्तीफे की खुद घोषणा की। जानकारी के मुता‍बिक चाको ने अपना इस्‍तीफा पार्टी की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। चाको ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा समूहवाद का आरोप लगाया है। बता दें कि चाको केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट से संसद के पूर्व सदस्य हैं।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पीसी चाको ने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। मैं पिछले कई दिनों से इस फैसले पर विचार-विमर्श कर रहा था। उन्होंने कहा कि केरल कांग्रेस की टीम के साथ काम करना मुश्किल है। मैं केरल से आता हूं, जहां कोई कांग्रेस पार्टी नहीं है। यहां सिर्फ दो पार्टियां हैं- कांग्रेस (आई) और कांग्रेस (ए) जो केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तौर पर काम कर रही हैं

उन्होंने कहा कि केरल एक महत्वपूर्ण चुनाव का सामना करने जा रहा है। लोग चाहते हैं कि कांग्रेस वापस आए, लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा समूहवाद फैलाया जा रहा है। मैंने आलाकमान से इसे समाप्त करने की अपील भी की, लेकिन हाईकमान दोनों समूहों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर सहमत है।

140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए 6 अप्रैल को चुनाव होगा।  विधानसभा चुनाव 2021 के लिए केरल में मतदान केंद्रों की संख्या को 21,498 से बढ़ाकर 40,771 कर दी गई है। मतों की गिनती 2 मई को होगी। 14वीं केरल विधानसभा का कार्यकाल 1 जून, 2021 को समाप्त होगा।

Related Articles

Back to top button