ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक
विदेश

भारत ने कनाडा को दी कोरोना वैक्सीन, टोरंटो में बिलबोर्ड लगाकर किया गया पीएम मोदी का धन्यवाद

कनाडा। भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में जिस तरह दुनियाभर के देशों की मदद की है, उसकी संयुक्‍त राष्‍ट्र तक ने प्रशंसा की है। भारत अब तक कई देशों को कोरोना वायरस वैक्‍सीन मुहैया करा चुका है। इनमें कनाडा भी शामिल है, जल्‍द ही पाकिस्‍तान को भी भारत फ्री में कोरोना वैक्‍सीन देने जा रहा है। अब कई देश भारत की खुले दिल से तारीफ करने लगे हैं। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) कंपनी द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield vaccine) की पांच लाख डोज वाली पहली खेप हाल ही में कनाडा पहुंचीं। कनाडा ने इसके लिए भारत का आभार प्रकट किया है। यहां ग्रेटर टोरंटो में बिलबोर्ड लगाए गए हैं, जिनपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है और उन्हें धन्यवाद कहा गया है।

कनाडा में लगे इन बिलबोर्ड पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है- कनाडा को कोविड वैक्सीन देने के लिए धन्यवाद भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। भारत की ओर से कनाडा को वैक्सीन की 20 लाख डोज दी जा रही हैं। इसकी कनाडा की सरकार ने भी खुले दिन से प्रशंसा की है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस महीने के शुरुआत में कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से बात की थी। इस दौरान उन्‍होंने कनाडा के प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि भारत कनाडा के कोरोना टीकाकरण प्रयासों का समर्थन करने की पूरी कोशिश करेगा। वहीं, प्रशंसा कनाडाई प्रधान मंत्री ने कहा था कि अगर दुनिया COVID -19 को जीतने में कामयाब रही तो यह भारत की जबरदस्त दवा क्षमता के कारण संभव होगा और प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व ने दुनिया के साथ इस क्षमता को साझा करने में मदद की।

कोरोना महामारी के दौरान भारत ने हर संभव मदद दुनियाभर के देशों को पहुंचाई। इन दिनों भारत, नेपाल से लेकर कनाडा तक कि वैक्‍सीन के जरिए कोरोना महामारी से लड़ने में मदद कर रहा है। भारत जल्‍द ही पाकिस्‍तान को भी कोरोना वैक्‍सीन मुहैया कराएगा। भारत की कोशिश इस समय दुनियाभर के देशों तक वैक्‍सीन मुहैया कराना है। इस लक्ष्‍य में भारत अभी तक काफी हद तक सफल भी होता नजर आ रहा है। इसकी तारीफ अमेरिका तक ने की है।

Related Articles

Back to top button