ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
खेल

आज सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में भी भारी गिरावट, जानिए क्या रह गई हैं कीमतें

नई दिल्ली। शुक्रवार को सोना, चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। आज राष्ट्रीय राजधानी में सोना 291 रुपये घटकर 44,059 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बाद देश में सोने की कीमतें कम हो गईं। पिछले कारोबार में यह 44,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज चांदी भी 1,096 रुपये सस्ता होकर 65,958 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबार में यह 67,054 रुपये प्रति किलो रही थी। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 पर खुला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों क्रमशः 1,707 डॉलर प्रति औंस और USD 25.67 प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, शुक्रवार को डॉलर की रिकवरी के साथ सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button