ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
मनोरंजन

Amitabh Bachchan सर्जरी के बाद एक बार फिर लौटे काम पर, नातिन नव्या नवेली नंदा ने किया दिलचस्प कमेंट

नई दिल्लीl अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अमिताभ बच्चन की फोटो पर दिलचस्प कमेंट किया हैl दरअसल अमिताभ बच्चन हाल ही में अपनी आंख की सर्जरी कराकर लौटे है और उन्होंने एक बार फिर काम करना शुरू कर दिया हैंl अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर की हैl फोटो में अमिताभ बच्चन को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करते हुए देखा जा सकता हैl

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अगर प्यार का खाना संगीत है, तो इसे बजने देना चाहिए और मुझे इसका एक्सेस चाहिएl’ इसपर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदाने दिल की इमोजी शेयर करते हुए लव यू लिखा हैl इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने संगीत का महत्व भी बताया हैl उन्होंने लिखा है, ‘स्वर.. नोट.. यह म्यूजिक से जुड़े हुए हैंl इसके चलते स्वर्ग और आत्मा का मिलन होता हैl’

इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की हैl इसमें वह म्यूजिक सुनते नजर आ रहे हैंl अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पिछले सप्ताह जानकारी दी थी कि उनकी आंख की सर्जरी हुई हैl इसके चलते प्रशंसक उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने को लेकर उत्सुक थेl अमिताभ बच्चन जल्द फिल्म चेहरे में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा इमरान हाशमी की अहम भूमिका हैl फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया हैl अमिताभ बच्चन इसके अलावा फिल्म झुंड में भी नजर आएंगेl वहीं वह फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अहम भूमिका होगी।

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड अभिनेता हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैl इसके पहले वह कोरोना से पीड़ित हुए थे और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया थाl उनके अलावा उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और पोती आराध्या का भी कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया थाl

Related Articles

Back to top button