ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

फि‍र डराने लगा कोरोना, कहीं लॉकडाउन, कहीं पूरा का पूरा इलाका सील, इन राज्‍यों में बढ़ते मामलों ने दी टेंशन

नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र समेत देश के कई राज्‍यों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एकबार फिर पाबंदियों की वापसी करा दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर के साथ परभणी जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया है। यही नहीं अकोला जिले में भी 15 मार्च तक फुल लॉकडाउन लगाया गया है। पुणे जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। यही नहीं पंजाब के कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है।

महाराष्‍ट्र के इन जिलों में सख्‍त पाबंदियां

पुणे जिला प्रशासन की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक जिले में 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। यही नहीं होटल रेस्‍तरां को भी देर तक नहीं खोलने का निर्देश दिया गया है। एनएसीपी नेता नवाब मलिक ने बताया कि नागपुर के बाद अब परभणी जिले में भी लॉकडाउन लगाया जा रहा है। अकोला जिले में भी 15 मार्च तक फुल लॉकडाउन लगाया गया है। पिछले महीने अमरावती जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया था।

महाराष्‍ट्र में एक दिन में 14,317 नए मामले

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दिन में कोरोना के 937 नए मामले सामने आए जबकि छह लोगों की मौत हो गई। वहीं पुणे में 2,840 नए मामले सामने आए जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्‍ट्र में बीते 24 घंटे में 14,317 नए मामले सामने आए हैं जबकि 57 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्‍ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 22,66,374 हो गया है जबकि महामारी से अब तक 52,667 लोगों की मौत हुई है।

इन जिलों में भी पाबंदियां 

महाराष्‍ट्र में बढ़ते मामलों के चलते नासिक, ठाणे, औरंगाबाद समेत कई जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं। इन जिलों में स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं। मुंबई में लॉकडाउन नहीं लगाया गया है लेकिन मास्‍क नहीं पहनने वालों पर सख्‍ती बढ़ा दी गई है। पंजाब में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पटियाला में भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है।

देश में 78 दिनों का रिकॉर्ड टूटा

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने बीते 78 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश में एक दिन में 23,285 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,13,08,846 हो गया है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की मानें तो इससे पहले 24 दिसंबर को एक दिन में 24,712 नए मामले सामने आए थे। यह नहीं बीते 24 घंटे में 117 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,58,306 हो गया है।

इन राज्‍यों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक नए मामलों में 85.6 फीसदी इन्हीं राज्यों में दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,97,237 हो गई है जो कुल संक्रमण का 1.74 फीसद है। संक्रिया मामलों में पांच राज्यों से ही 82.96 फीसद मरीज हैं। अकेले महाराष्ट्र और केरल में 71.69 फीसद सक्रिय मरीज हैं।

टीकाकरण में भी तेजी

कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी से चल रहा है। अब तक 4,87,919 सत्र के दौरान 2.61 करोड़ कोविड-19 टीके की दी जा चुकी है। कल 11 मार्च को अभियान के 55वें दिन वैक्‍सीन की 4,80,740 खुराक दी गई। केंद्र सरकार ने कहा है कि वह उन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संपर्क में है जहां नए मामलों और उपचाराधीन मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

Related Articles

Back to top button