ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
खेल

विराट कोहली पहले टी20 में शून्य पर हुए आउट, उत्तराखंड पुलिस ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज भारत के लिए बेहद निराशाजनक रहा। पहले मुकाबले में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट की बड़ी हार झेलनी पड़ी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 124 रन ही बना पाई थी। जवाब में मेहमान टीम ने 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए। कोहली 5 गेंद खेलने के बाद आदिल रशीद की गेंद पर क्रिस जॉर्डन को अपना कैच थमा बैठे। यह पहला मौका था जब वह लगातार दो इंटरनेशनल पारियों में शू्न्य पर आउट हुए। इससे पहले चौथे टेस्ट की पहली पारी में भी कोहली बिना खाता खोले वापस लौटे थे।

विराट को इस तरह से शून्य पर आउट होने को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने चुटकी ली है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कोहली के आउट होकर वापस जाती हुई तस्वीर पोस्ट करते हुए एक संदेश लिखा। इस संदेश के जरिए लोगों को सचेत करने की कोशिश की जा रही है। इसमें बताया जा रहा है कि अगर आपने हैल्मेट पहनी है फिर भी आपको ध्यान से चलने की जरूरत है।

ट्वीट में लिखा है, हेलमेट लगाना ही काफी नहीं है, पूरे होशोहवास में गाड़ी चलाना जरूरी है। वर्ना आप भी कोहली की तरह आप भी जीरो पर आउट हो सकते हैं।

गौरतरब है कि इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नो बॉल डालने के बाद जसप्रीत बुमराह को लेकर भी ट्वीट किया गया था। इसमें लोगों को लाइन क्रॉस ना करने की हिदायत दी गई थी।

Related Articles

Back to top button