ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
टेक्नोलॉजी

Whatsapp पर मिलेगा ट्रेन का रियल टाइम अपडेट्स, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप गाइड

नई दिल्ली। Whatsapp का इस्तेमाल हर उम्र के लोग करते हैं और खास बात है कि इस ऐप का उपयोग अब केवल मैसेज और वीडियो कॉलिंग के लिए ही नहीं बल्कि बिजनेस के लिए भी किया जाता है। यहां तक कि अब आपको ट्रेन से जुड़े रियल टाइम अपडेट्स भी Whatsapp पर ही मिल जाएंगे और इसके लिए आपको केवल एक नंबर पर मैसेज सेंड करना होगा। इस सर्विस का मुंबई बेस्ट स्टार्टअप कंपनी Railofy ने शुरू किया है। जिसकी मदद से ट्रेन की यात्रा के दौरान आपको रियल टाइम अपडेट्स जानने के लिए इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि Whatsapp पर ही सारे अपडेट्स मिलते रहेंगे। आइए जानते इस सर्विस को उपयोग करने का तरीका।

एक मैसेज से मिल जाएंगे ट्रेन के रियल टाइम अपडेट

मुंबई बेस्ट स्टार्टअप कंपनी Railofy ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह सर्विस शुरू की है। इस सर्विस की मदद से यात्री Whatsapp पर ट्रेन यात्रा की जानकारी, पीएनआर स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आपकी ट्रेन कितने बजे कहां पहुंची है और कितनी लेट है? ये सभी अपडेट आपको Whatsapp मैसेज पर ही मिल जाएंगे।

सिर्फ सेव करना एक नंंबर

ट्रेन का रियल टाइम स्टेटस जानने के लिए आपको अपने फोन में केवल एक नंबर ‘+91-9881193322’ सेव करना होगा। इसके बाद आपको इस नंबर पर 10 अंकों वाला पीएनआर नंबर लिखकर भेजना होगा। पीएनआर भेजने के कुछ सेकेंड बाद ही आपको मैसेज के माध्यम से ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

सर्विस में कई खास सुविधाएं

Railofy की इस सर्विस में आपको ट्रेन के रियल टाइम अपडेट जानने के लिए ट्रेन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो जाएंगी। साथ ही अगर आप इस सर्विस का उपयोग बंद करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको केवल STOP लिखकर मैसेज करना होगा। जिसके बाद यह बंद हो जाएगी। Railofy ऐप गूगल प्ले स्टोर पर फ्री डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button