ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मनोरंजन

पाकिस्तानी सिंगर मीशा शफी को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, बॉलीवुड के इस एक्टर पर लगाए छेड़खानी के आरोप

नई दिल्ली। मीटू अभियान के जरिए दुनियाभर के सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई यौन शोषण और दुष्कर्म की घटनाओं पर खुलकर बात की। इसके जरिए हॉलीवुड लेकर बॉलीवुड और पाकिस्तानी सिनेमा की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई कई दर्दनाक घटनाओं के बारे में बताया। साथ ही सिनेमा की कई बड़ी हस्तियों पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

अब मीटू के जरिए यौन शोषण का आरोप लगाने पर पाकिस्तान की मशहूर गायिका और अभिनेत्री मीशा शफी को पाकिस्तान की एक कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई है। दरअसल 2 साल पहले मीशा शफी ने पाकिस्तान और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और गायक अली जफर के खिलाफ यौन शोषण और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद अली फजल ने मीशा के सभी आरोपों का खंडन किया और उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।

अंग्रेजी वेबसाइट द वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार अब इस मानहानि मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मीशा शफी को सजा सुनाई है। कोर्ट ने पाकिस्तानी गायिका को 3 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा है कि मीशा शफी के यौन शोषण के आरोपों से अली जफर के करियर पर काफी गहरा धक्का लगा है। वहीं मीशा शफी कोर्ट के इस फैसले पर काफी भड़क गई हैं। उन्होंने कहा, ‘इस तरह के केस में किस महिला को किस कीमत पर न्याय मिला है।’

पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन की खबर के अनुसार मीटू अभियान के दौरान मीशा शफी ने अली जफर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने घर पर बुलाया और रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उनका यौन शोषण किया था। इन मीशा शफी ने इन सभी आरोपों को अली ने झूठ बताया था और उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। वहीं सितंबर 2020 में पाकिस्तानी लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी ने पाया कि मीशा शफी ने सोशल मीडिया पर अली जफर को बदनाम करने के लिए अभियान चला रही हैं। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

आपको बता दें कि अली जफर पाकिस्तान के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म तेरे बिन लादेन से की थी। इसके बाद वह मेरे ब्रदर की दुल्हन, लंदन पेरिस, न्यूयॉर्क, टोटल सियाप्पा और डियर जिंदगी में नजर आए थे। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए गाने भी आए हैं।

Related Articles

Back to top button