ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मनोरंजन

ट्रांसफॉर्मेशन के बाद श्वेता तिवारी ने शेयर कीं अपनी हॉट फोटोज, फिटनेस देखकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर किसी न किसी वजह से खबरो में रहती हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ की जद्दोजहद की वजह से श्वेता खबरों में छाई रहती हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और हॉटनेस की वजह से खबरों में हैं। जी हां, 40 की उम्र में भी अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली श्वेता तिवारी अब पहले से भी ज्यादा हॉट और खूबसूरत हो गई हैं और इस बात का सबूत हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीरें जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

श्वेता ने हाल ही में अपनी जो फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं उनमें वो जबरदस्त फिट और हॉट लग रही हैं। इन फोटोज़ में एक्ट्रेस डार्क ग्रीन कलर का डिप नेक स्लिम फिट गाउन कैरी किया है। जिसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ा है। इस ड्रेस के साथ श्वेता ने कोई ज्वैलिरी कैरी नहीं की है। श्वेता की फोटोज़ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस का ये शानदार ट्रांसफॉर्मेशन  देखकर हर कोई हौरान। एक्ट्रेस के दोस्त और कुछ फेमस टीवी स्टार्स जैसे बिग बॉस 14 फेम दिलजीत कौर, करणवीर बोहरा ने भी श्वेता के फोटो पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है। 

आपको बता दें कि छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी शादीशुदा जिंदगी में घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। इस बारे में खुद श्वेता तिवारी खुलकर बोल चुकी हैं। श्वेता ने पहली शादी टीवी एक्टर राजा से की थी जिसमें उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा था जिसके बाद एक्ट्रेस ने राजा को साल 2012 में तलाक दे दिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में टीवी एक्टर अभिनव कोहली से शादी की दुर्भाग्य से इस शादी में श्वेता के कई चीज़ें झेलनी पड़ीं। लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को कभी अपने काम के  बीच नहीं आने दिया।

Related Articles

Back to top button