ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
देश

BRI project के जरिए चला था भारत को घेरने, अपने ही बुने जाल में फंसा चीन, जानें पूरा मामला

बीजिंग। कोरोना वायरस के चलते चीन की महत्‍वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव (Belt and Road initiative- BRI) ) परियोजना पर ग्रहण लग गया है। इसके साथ ही चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की एक नई विश्व व्यवस्था स्थापित करने का सपना भी टूटने के कगार पर पहुंच गया है। दरअसल, इस योजना के जरिए ही चीन एक तीर से दो शिकार करने की फ‍िराक में हैं। चीनी राष्‍ट्रपति चिनफ‍िंग बीआरआइ योजना के तहत एक नई विश्‍व व्‍यवस्‍था को स्‍थापित करने के साथ भारत की आर्थिक और सामरिक रूप से घेराबंदी करने की जुगत में हैं। यही कारण है कि भारत शुरू से ही इस योजना का विरोधी रहा है। भारत ने कई दफा अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर इसका विरोध भी किया है। आइए जानते हैं क्‍या है  चीन की बीआरआइ परियोजना ? इस परियोजना में कितने देशों की है हिस्‍सेदारी ? भारत का क्‍यों रहा है इस परियोजना से विरोध ?

भारत के सामरिक और रणनीतिक हितों को जबरदस्‍त चुनौती देगा चीन

  • प्रो. हर्ष पंत का कहना है कि भारत, चीन की बीआरआइ परियोजना का भागीदार नहीं है। चीन की मंशा को देखते हुए भारत ने शुरू से ही इस परियोजना विरोध किया है। चीन की इस परियोजना ने भारत की सामरिक चिंताओं को बढ़ाया है। दरअसल, इस परियोजना का एक हिस्‍सा पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले भारतीय क्षेत्र से होकर गुजरता है। चीन इस परियोजना के जरिए भारत को सामरिक रूप से घेरने का प्रयास कर रहा है। यही कारण रहा है कि अंतराष्‍ट्रीय मंचों पर भी भारत ने बीआरआइ परियोजना का विरोध किया है। यदि इस परियोजना पर ब्रेक लगता  है तो भारत के प्रति चीन की स्ट्रिंग ऑफ पर्ल की नीति को भी गहर धक्‍का लगेगा।
  • इसके अलावा भी भारत के समक्ष एक और बड़ी चिंता है। दरअसल, चीन ने इस परियोजना के तहत भारत के पड़ोसी मुल्‍कों श्रीलंका, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और नेपाल को भारी कर्ज दे रखा है। अगर यह योजना अधर में लटकी तो चीन अपने कुचक्र में इन मुल्‍कों को फंसा सकता है। यदि ये मुल्‍क ऋण चुकाने में विफल रहे तो चीन इन देशों को अपना उपनिवेश बना सकता है। इनको ब्‍लैकमेल कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह सीधे तौर पर भारत के सामरिक और रणनीतिक हितों को जबरदस्‍त चुनौती देगा।

कोरोना वैश्विक महामारी के प्रसार के चलते चीन की आथर्कि व्‍यवस्‍था चरमराई

कोरोना वैश्विक महामारी के प्रसार और अन्‍य देशों के मध्‍य बढ़ते तनाव के कारण चीन की अर्थव्‍यवस्‍था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसके चलते बीआरआइ योजना के लिए नए ऋण और निवेश दोनों चीन के लिए एक मुश्किल और चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है। वर्ष 2020 से चीन के निवेश में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना वायरस के प्रसार ने चीन की अर्थव्‍यवस्‍था को और नुकसान पहुंचाया। नए अंतराष्‍ट्रीय परिदृष्‍य और हालात के कारण चीन अपनी महत्‍वाकांक्षी बेल्‍ट एंड रोड इनिशिएटिव पर‍ियोजना पर रोक लगाने पर मजबूर हुआ। दरअसल, कोरोना वायरस का प्रसार चीन के अतिरिक्त उन देशों में अधिक हुआ है, जो उसकी महत्त्वाकांक्षी परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के भागीदार रहे हैं। चीन की इस परियोजना के जरिए ही कोरोना वायरस के प्रसार में वृद्धि हुई।

Related Articles

Back to top button