ब्रेकिंग
रांची में सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत पर गरमाई राजनीति, बीजेपी ने की सीबीआई जांच और आरोपी की ... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वैवाहिक विवाद मामले में पति की मां और बहन को दी राहत— आपराधिक कार्यवा... झारखंड-बिहार का 10 लाख का इनामी नक्सली संजय गोदराम मुंबई से गिरफ्तार, एटीएस ने की बड़ी कार्रवाई अमृतसर में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी— सांस के मरीजों के लिए... पंजाब में छुट्टियों से भरा रहेगा नवंबर का महीना, दिवाली से लेकर गुरुपर्व तक जानें कब-कब बंद रहेंगे स... चंडीगढ़ में नवंबर की शुरुआत में भी गर्मी का अहसास, अधिकतम पारा सामान्य से ऊपर— जानिए आने वाले दिनों ... मोहाली में 'आप' पार्षद के पति से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 2 करोड़ की फिरौती मांग, जान से मारने ... त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे का बड़ा कदम, चंडीग... जालंधर में बेखौफ दौड़ रहे बिना नंबर और फिटनेस के वाहन, बिल्डिंग मैटेरियल ढोने वाले वाहन बन रहे लोगों... नशों के खिलाफ लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा का चंडीगढ़ PGI में पोस्टमार्टम शुरू, 5 डॉक्टरों का पैनल क...
देश

जल्द ही लाभार्थी किसानों के खातों में आने वाली है 2,000 रुपये की किस्त, इस तरह चेक करें स्टेटस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत पात्र लाभार्थी किसानों को 2,000 रुपये कि तीन किस्तों के रूप में साल में 6,000 रुपये प्राप्त होते हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आखिरी किस्त किसी भी समय लाभार्थी किसानों के खाते में जमा हो सकती है। इसलिए योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का स्टेटस चेक करते रहना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह स्टेटस कैसे चेक किया जाता है।

यह है स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

स्टेप 1. पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटस चेक करने के लिए रजिस्टर्ड किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के होम पेज पर ‘Farmer’s Corner’ बना हुआ है। योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को इस पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. अब आपको ‘Beneficiary Status’ का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर रिडायरेक्ट हो जाओगे।

स्टेप 4. इस नए वेब पेज पर रजिस्टर्ड किसान को अपना आधार कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इन तीनों में से एक जानकारी दर्ज करने के बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5. अब किसान का पीएम किसान सम्मान निधि स्टेटस कंप्यूटर स्क्रीन या स्मार्टफोन पर खुल जाएगा। यहां पंजीकृत किसान अपनी पीएम किसान सम्मान निधि किस्त के अलावा अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

ऊपर बतायी गई जानकारी दर्ज करने के बाद अगर स्मार्टफोन/कंप्यूटर स्क्रीन पर ‘FTO Generated and Payment Confirmation is pending’ स्टेटस दिखाई देता है, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। इसका मतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि किस्त अभी प्रक्रिया में है और यह जल्द आपके द्वारा दिये गए बैंक खाते में जमा हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button