ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मनोरंजन

Anupam Kher ने की कंगना रनोट की तारीफ, एक्टर ने कहा- ये चीज आपको बाकि दुनिया से अलग करती है!

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी किताब योर बेस्ट डे इज टुडे (Your Best Day Is Today) को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी इस किताब की एक प्रति को अभिनेत्री कंगना रनोट ने खरीदा है। अनुपम खेर की इस किताब के साथ उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। किताब की तस्वीर के साथ कंगना रनोट ने अनुपम खेर के लिए खास पोस्ट भी लिखा था।

अब अनुपम खेर ने कंगना रनोट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिनेत्री के हौसले की तारीफ की है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर कंगना रनोट की तारीफ की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अभिनेत्री के लिए लिखा, ‘आपकी विशिष्टता काफी अलग है! वास्तव में आप एक किताब की दुकान पर गईं और मेरी किताब Your Best Day Is Today को खरीदा। यह चीज आपको बाकि दुनिया से अलग करती है!’

अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में कंगना रनोट के हौसले की तारीफ करते हुए आगे लिखा, ‘जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं, उनके पीछे ही काफिले होते हैं!!’ जीती रहो! और खुश रहो।’ सोशल मीडिया पर कंगना के लिए लिखा यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके और अभिनेत्री के फैंस ट्ववीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनोट ने अनुपम खेर की किताब को खरीदा है।

इस किताब के साथ उन्होंने अपनी तस्वीर को आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘प्रिय अनुपम खेर जी मैंने वादा किया था कि मैं जल्द ही आपकी किताब Your Best Day Is Today’ की एक प्रति खरीदूंगी और एक राजपूत के लिए ‘प्राण जाए पर, वचन ना मेरी जय’। खुशी और सकारात्मकता का बंडल जिसे आप अपने रहस्य जानना चाहते हैं। ‘पढ़ने का इंतजार नहीं कर सकी, जल्द ही अपनी प्रतिक्रिया दूंगा। शुभकामनाएं।’

सोशल मीडिया पर कंगना का यह ट्वीट वायरल हो हुआ था। आपको बता दें कि इन दिनों कंगना रनोट अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही फिल्म थलाइवी, धाकड़ और तेजस में नजर आने वाली हैं। इन दिनों कंगना रनोट अपनी फिल्म तेजस की जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। वह शूटिंग के जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं और फैंस को फिल्मों के बारे में जानकारी भी देती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button