ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
विदेश

टीके पर उठ रहे सवाल के बीच ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने लगवाई एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन

लंदन। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर उठ रहे सवालों के बीच  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन(Boris Johnson) ने आज एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। यूरोपीय और ब्रिटिश ड्रग कंट्रोलर संस्थाओं ने साफ किया है कि टीका लेने से खून का थक्का (Blood Clots) जमने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।इसके बावजूद लोगों में वैक्सीन को लेकर खौफ और चिंता बरकरार है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने टीका लगवाकर लोगों का भ्रम दूर करने का प्रयास किया है। उन्होंने खुद ट्वीट (Tweet) करके इसकी जानकारी दी।

पीएम जॉनसन ने ट्वीट में लिखा- मैंने अभी-अभी ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की पहली खुराक ली है। अविश्वसनीय वैज्ञानिकों, एनएचएस कर्मचारियों और वॉलंटियर्स सहित उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने ऐसा करने में मदद की। जिस लाइफ को हम मिस करते हैं उसे अपने जीवन में वापस पाने के लिए वैक्सीन लेना ही सबसे अच्छी चीज है। चलिए टीका लगवाया जाए।

कोरोना वैक्सीन पर उठे सवालों के बाद यूरोपीय और ब्रिटिश ड्रग कंट्रोलर संस्थाओं ने सभी उपलब्ध आकंड़ों का गहन वैज्ञानिक विश्लेषण किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि एस्ट्राजेनेका टीका लेने से खून का थक्का (Blood Clots) जमने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसके बावजूद लोगों में वैक्सीन को लेकर खौफ और चिंता बरकरार है, लोगों की इसी चिंता को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है. साथ ही उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन का हिस्सा बनने की अपील भी की है।

यह वैक्सीन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की गई है। इसका भारत में उत्पादन एस्ट्राजेनेका और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया मिलकर कर रहे हैं। वहीं, ब्रिटेन की स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी MHRA ने सलाह दी है कि यह टीका लेने के बाद जिन लोगों को लगातार चार दिन तक सिर में दर्द की शिकायत हो उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन  टीके को लेकर व्याप्त संशय को दूर करने के लिए ही वैक्सीनेशन करवाया है।

Related Articles

Back to top button