ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...
देश

बाघापुराना रैली में भाग लेने अमृतसर पहुंचे केजरीवाल, कहा- AAP किसानाें के साथ

मोगा/अमृतसर। AAP Baghapurana Rally, Punjab: मोगा के बाघापुराना में होने जा रही किसान रैली में सामिल हाेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार काे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दाैरान केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) किसान आंदोलन के समर्थन में है। वह यहां से सड़क मार्ग से सीधे बाघापुराना रैली स्थल पर पहुंचेंगे।

रैली स्‍थल पर तैयारियां पूरी हो गई हैं और सुबह से ही आप कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। पंजाब में कोराेना संक्रमण के कारण केजरीवाल की यह रैली काफी चर्चा में है। कांग्रेस की तरफ से 31 मार्च तक कोई रैली व सभा करने पर रोक के बाद आम आदमी पार्टी पर भी इसके लिए दबाव था। इन सबके बीच केजरीवाल कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाकर ही रैली के मंच पर जा सकेंगे।

बाघापुराना की नई दाना मंडी में 80, 000 लोगों की क्षमता का विशाल पंडाल तैयार किया गया है। हालांकि कोरोना संक्रमण के बीच रैली में शारीरिक दूरी नियम का पालन सबसे बड़ी चुनौती होगी। प्रशासन ने भी शर्त रखी है कि केजरीवाल सहित सभी वीआइपी व वीवीआइपी 48 घंटे पहले की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखाकर ही मुख्य मंच पर जा सकेंगे। रैली में आने वाले लोगों के लिए भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सैनिटाइजर का प्रयोग व शारीरिक दूरी का पालन भी जरूरी होगा।

आप ने मंगवाए 80 हजार मास्क, बांटने को लेकर रूपरेखा नहीं

कोरोना को लेकर एहतियात के तौर पर आम आदमी पार्टी ने रैली स्थल को बैरिकेडिंग कर कवर किया है। प्रवेश के लिए 12 गेट बनाए हैं। पार्टी की तरफ से 80 हजार मास्क मंगवाए गए हैं। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में मास्क कौन बांटेगा, इसकी कोई रूपरेखा  तैयार नहीं की गई है।

केजरीवाल, भगवंत मान सहित 20 लोगों के लिए मंच पर बैठने की व्यवस्था

 दिल्ली से आकर मुख्य पंडाल की तैयारियों का जिम्मा संभालने वाले पार्टी नेता विपिन उपाध्याय का कहना है कि रैली में आने वाले सभी लोग मास्क लगाकर पहुंचें। जरूरत पड़ने पर और मास्क मंगवाए जा सकते हैं। रैली स्थल के मुख्य मंच पर 20 कुर्सियां लगाई गई हैं, जिन पर अरविंद केजरीवाल व सांसद भगवंत मान सहित 20 लोग बैठेंगे। मुख्य स्टेज दिल्ली से खास प्रकार से मंगवाई गई है। मंच के प्रवेशद्वार पर एसपी स्तर के पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो सभी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट चेक करने  के बाद मंच पर जाने की अनुमति देंगे।

Related Articles

Back to top button