ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
खेल

रोहित शर्मा और विराट कोहली को लगातार ओपनिंग करते हुए देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर, बताया कारण

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगे भी भारत के लिए ओपनिंग करते देखना चाहते हैं। कोहली ने शनिवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की, जिसमें दोनों ने अर्धशतक जड़े।

रोहित शर्मा ने तूफानी 64 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली ने नाबाद 80 रन की पारी खेली थी। कोहली को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी मिला, क्योंकि उन्होंने सीरीज में तीन अर्धशतक जड़े। भारत ने अपने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली

गावस्कर ने इंडिया टूडे से बात करते हुए कहा, “आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे अधिक ओवरों तक बल्लेबाजी करनी चाहिए। इसलिए विराट कोहली के लिए इस बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर बल्लेबाजी करना बहुत महत्वपूर्ण था। इसलिए हो सकता है कि राहुल की खराब फॉर्म के कारण यह किया गया हो, क्योंकि इससे हमें आगे बढ़ने के लिए एक शुरूआती संयोजन मिला है।

उन्होंने कहा, “जब सचिन तेंदुलकर वनडे में नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे थे और तब उन्हें ओपनिंग करने के लिए भेजा गया तो न केवल उनकी बल्लेबाजी में, बल्कि पूरी टीम में एक बदलाव आया था। तो स्पष्ट रूप से, आपके सबसे अच्छे बल्लेबाज को जितने ओवर बल्लेबाजी करने को मिलेंगे वह सही है।”

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह आगामी आइपीएल में भी बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। गावस्कर ने कहा, “मैं चाहता हूं कि यह ओपनिंग फॉमूर्ला जारी रहे। जिस तरह से उन्होंने एक-दूसरे के साथ साझेदारी की, वह शानदार थी। जब ऐसी चीजें होती हैं तो निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान हो जाती हैं।”

Related Articles

Back to top button