ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

Kangana Ranaut का खुलासा बचपन में थीं नास्तिक, फिर ऐसे बढ़ी हिंदू धर्म के लिए आस्था

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बेबाकी से बोलती रहती हैं। वह लगभग हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय देती रहती हैं। अब कंगना रनोट ने खुलासा किया है कि वह बचपन में नास्तिक थीं। इसके पीछे की वजह उन्होंने अपने दादा को बताया है। कंगना रनोट ने हाल ही में ‘कुंडलिनी योग’ को लेकर सोशल मीडिया पर बात की।

कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर खुलासा किया है कि वह बचपन में नास्तिक थीं। उन्होंने लिखा, ‘बहुत अच्छी तरह से व्याख्या कर रही हूं, जब मैं बड़ी हो रही थी तब नास्तिक थी और विज्ञान पढ़ रही थी। कुंडलिनी एक ऐसा कारण था जिसकी वजह से मैं हिंदू धर्म की तरफ आकर्षित हुई। हिंदू धर्म अपने सभी सिद्धांतों के लिए व्यावहारिक प्रदान करता है जिसने मुझे विभिन्न विद्याओं पर प्रयोग करने की हिम्मत दी। योग के लिए मैंने विवेकानंद का तरीका इस्तेमाल किया।’

अभिनेत्री के इस ट्वीट पर उनके एक फैन ने पूछा कि जब वह छोटी थीं तो नास्तिकता की अवधारणा को कैसे समझती थीं। इस ट्वीट के जवाब में कंगना रनोट ने कहा, ‘मेरे दादा एक नास्तिक थे और उन्होंने मेरे दिमाग में भी यह कॉन्सेप्ट डाला। वह बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे और सफल शख्स थे। वह एक बुद्धिमान थे। उन्होंने भगवान और धर्म के खिलाफ कई बहसें की थी। उन्होंने लोगों को विज्ञान जानने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने भगवान और विज्ञान को अलग किया।’

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें कंगना रनोट के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म थलाइवी में नजर आने वाली हैं। कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी 2021 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। कंगना इससे जुड़े अपडेट सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ साझा करती रही हैं।

हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी जानकारी दी है। फ़िल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, थलाइवी का ट्रेलर 23 मार्च को कंगना के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। बता दें, थलाइवी एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जो तमिलनाडु की कद्दावर अभिनेत्री और राजनेती रहीं जे जयललित के जीवन के विभिन्न पड़ावों और उपलब्धियों को समेटती है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना ने अपने लुक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा की थीं। थलाइवी हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी। 24 फरवरी को जयललिता की बर्थ एनिवर्सरी पर टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट का एलान किया गया था।

Related Articles

Back to top button