ब्रेकिंग
दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त
देश

पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे का है कूटनीतिक और सांस्कृतिक महत्व, ढाका ने कहा- सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मार्च से दो दिनों के लिए बांग्लादेश दौरे पर रहेंगे। यह दौरा कई लिहाज से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल कूटनीतिक यात्रा होगी, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संपर्क बढ़ाने वाली भी होगी। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा खतरे से इन्कार किया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि 26 मार्च को बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सम्मानित अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी बांग्लादेश की समकक्ष शेख हसीना के बीच पिछले वर्ष 17 दिसंबर को वर्चुअल समिट हुई थी।

दोनों देशों के बीच आपसी सहमति पत्र पर दोनों नेता कर सकते हैं हस्ताक्षर

26 मार्च को मोदी बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती समारोह में भाग लेंगे। बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के 50 वर्ष और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते के 50 साल पूरे होने जा रहे हैं। बांग्लादेश यात्रा के दौरान मोदी शेख हसीना से वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच आपसी सहमति पत्र पर दोनों नेता हस्ताक्षर भी कर सकते हैं।

दूसरी ओर बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए सुरक्षा खतरे से इन्कार किया है। बांग्लादेश ने कहा है कि कुछ वामपंथी संगठन और कट्टरपंथी इस्लामिक समूह इस दौरे के खिलाफ हैं, लेकिन इसे लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मेमन ने कहा, ‘उन्हें (मोदी) बांग्लादेश आमंत्रित कर हमें गर्व हो रहा है। लोग हमारे (सरकार के) साथ हैं। कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने दें। चिंता की कोई बात नहीं है।’

आपदा प्रबंधन और सहयोग के क्षेत्र में हो सकते हैं समझौते

बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी के दौरे की अधिक जानकारी देते हुए बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा था कि दोनों देशों के बीच तीन समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। हालांकि इन समझौतों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमेन ने कहा था कि दोनों देशों में आपदा प्रबंधन और सहयोग के क्षेत्र में समझौते हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम अभी समझौतों पर काम कर रहे हैं और अगले एक-दो दिन में इन्हें अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button