ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

असम के मैदान में आज अमित शाह और नड्डा, ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की फौज को मैदान में उतार दिया है। भाजपा नेता लगातार  चुनावी राज्यों के दौरे पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद आज गृह मंत्री अमित शाह असम ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम के थिंगकोंग में रैली को संबोधित करेंगे।

अमित शाह की होंगी तीन रैलियां
पार्टी सूत्रों के अनुसार असम में आज गृह मंत्री अमित शाह की तीन रैलियां होनी हैं। पहली रैली जोनाई जिले में दोपहर 12 बजे होगी। दूसरी जोरहाट में दोपहर 1.45 बजे, तीसरी और आखिरी रैली उदलगिरी में 3.50 पर होगी। इसके अलावाआज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी असम में 2 रैली करने जा रही हैं।  प्रियंका की पहली रैली गोलाघाट जिले के सरु पथार में सुबह 11 बजे होगी. दूसरी रैली 1.20 बजे कालियाबोर में होनी है।

कल पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे  नड्डा
नड्डा मंगलवार को आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का घोषणापत्र भी जारी करेंगे। भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक अपने दो दिवसीय असम और पश्चिम बंगाल के दौरे के आखिरी चरण में नड्डा बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के घाटाल में एक रोड शो भी करेंगे। नड्डा सोमवार को टिंगखेंग के राजगढ़ टी इस्टेट फील्ड में एक रैली को सोमवार सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद वह तीताबोर के बोरहोल्ला और फिर बिश्वनाथ जिले के बिहाली में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

नड्डा भी असम में भरेंगे हुंकार
भाजपा की विज्ञप्ति के मुताबिक नड्डा मंगलवार को गुवाहाटी स्थित ताज विवांता होटल में भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। भाजपा ने अपने बयान में कहा कि यह घोषणापत्र असम में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देश में जारी विकास यात्रा में नये आयाम जोड़ेगी। हमारे लिए यह सिर्फ घोषणापत्र नहीं है बल्कि संकल्प पत्र है। नड्डा इसके बाद बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर पहुंचेंगे और घाटाल शहर में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे।

Related Articles

Back to top button