ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
खेल

बेन स्टोक्स को क्यों नहीं दिया गया वनडे सीरीज के लिए आराम, कप्तान मोर्गन ने किया खुलासा

पुणे। इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन ने सोमवार को कहा कि टीम मैनेजमेंट ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बेन स्टोक्स को आराम देने पर विचार नहीं किया है, क्योंकि ऑलराउंडर खेलने के लिए उत्सुक है। शनिवार को भारत ने पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड को हराकर 3-2 से सीरीज को अपने नाम किया था। अब दोनों टीमें पुणे में मंगलवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

टी20 सीरीज शुरू होने से पहले, इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह इस साल के टी20 विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ अभ्यास प्राप्त करने के लिए टर्निंग ट्रैक पर खेलना चाहेंगे, लेकिन T20I सीरीज में ऐसा नहीं देखने को मिला। हालांकि, इंग्लैंड टीम के कप्तान को उम्मीद है कि पुणे में ODI सीरीज के लिए उनकी टीम को टर्निंग ट्रैक मिलेगा, क्योंकि एशिया में टर्निंग पिच ज्यादा होती हैं और टी20 विश्व कप से पहले तैयारियों का ये अच्छा मौका है।

सोमवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इयोन मोर्गन ने एएनआइ से बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि हमें टर्निंग पिच मिलेगी। ऐतिहासिक रूप से, पुणे वास्तव में बदल नहीं गया है, यह एक हाइ स्कोरिंग मैदान है और यह सबसे छोटा है। अच्छा आउटफील्ड और शाम को कुछ ओस हो सकती है। मैं पिच के टर्न होने की उम्मीद नहीं कर रहा हूं, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह हमारे लिए वास्तव में अच्छा अनुभव होगा।”

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ चल रही सीरीज में रोटेशन नीति पर खड़ा रहा है। जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर और जेम्स एंडरसन सभी को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान रोटेट किया गया था। स्टोक्स को आराम दिए जाने पर मोर्गन ने कहा, “यह देखते हुए कि हम पांच दिनों में तीन गेम खेलते हैं, अगर हम बेन स्टोक्स को आराम देते, तो इसका शाब्दिक अर्थ होता है कि बेन पुणे या मुंबई में अपने कमरे में रहेंगे, क्योंकि आइपीएल नजदीक है।”

Related Articles

Back to top button